फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Scarlett Johansson and Jonathan Bailey shared an intense kiss with warm hug at Jurassic World Rebirth Premiere

Scarlett Johansson: 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' के प्रीमियर पर स्कार्लेट ने जोनाथन बेली को किया किस, फोटो वायरल

Wed, 18 Jun 2025 03:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Jun 2025 03:43 PM IST
सार

Jurassic World Rebirth Premiere: लंदन में हाल ही में फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' का भव्य प्रीमियर हुआ। इस दौरान फिल्म के लीड स्टार्स स्कार्लेट जोहानसन और जोनाथन बेली एक-दूजे को किस करते दिखे।

विज्ञापन
Scarlett Johansson and Jonathan Bailey shared an intense kiss with warm hug at Jurassic World Rebirth Premiere
स्कार्लेट जोहानसन और जोनाथन बेली - फोटो : X

विस्तार

फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' का हाल ही में लंदन में प्रीमियर हुआ। इसमें फिल्म के सितारे स्कार्लेट जोहानसन और जोनाथन बेली भी शामिल हुए। वे जिस अंदाज में और गर्मजोशी के साथ एक-दूजे से मिले, उसने सभी का ध्यान खींच लिया। दोनों स्टार्स ने रेड कार्पेट पर एक-दूजे को कसकर गले लगाया और फिर किस किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

Scarlett Johansson and Jonathan Bailey shared an intense kiss with warm hug at Jurassic World Rebirth Premiere
स्कार्लेट जोहानसन और जोनाथन - फोटो : सोशल मीडिया

गर्मजोशी से मिले स्कार्लेट जोहानसन और जोनाथन
फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' का वर्ल्ड प्रीमियर मंगलवार को लंदन में हुआ। यहां कई सितारे भी शामिल हुए। वहीं, फिल्म के दोनों मुख्य सितारे स्कार्लेट जोहानसन और जोनाथन भी अपने खूबसूरत अंदाज में पहुंचे। दोनों ने बड़े उत्साह से एक-दूसरे का स्वागत किया। रेड कार्पेट पर दोनों एक-दूसरे को चूमते दिखे। इनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

Lakshya: 'लक्ष्य' के 21 साल पूरे, फरहान की पोस्ट पर ऋतिक ने किया कमेंट, जवाब में बोले एक्टर- 'तुम्हारे बिना..'

विज्ञापन
विज्ञापन

Scarlett Johansson and Jonathan Bailey shared an intense kiss with warm hug at Jurassic World Rebirth Premiere
स्कार्लेट जोहानसन और जोनाथन - फोटो : X

नेटिजन्स बोले- 'दोस्ती ने दिल खुश कर दिया'
स्कार्लेट जोहानसन पिंक कलर की ड्रेस में प्रीमियर पर पहुंचीं। वहीं, जोनाथन भी ब्राउन ब्लेजर, ब्लू डेनिम शर्ट और ऑफ व्हाइट ट्राउजर में डैशिंग लुक में दिखे। सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। दोनों का अंदाज यूजर्स को पसंद आया है। एक यूजर ने लिखा, 'इनकी दोस्ती ने दिल खुश कर दिया'।
 

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' 
स्कार्लेट जोहानसन की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी कॉमेडियन-राइटर कॉलिन जोस्ट से साल 2020 में हुई। वे रोज (10 वर्ष) और कॉस्मो (03 वर्ष) के पेरेंट्स हैं। वहीं,  जोनाथन बेली अपनी लाइफ को प्राइवेट रखते हैं। बात करें फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' की तो यह 02 जुलाई, 2025 को रिलीज होगी। इसका निर्देशन गैरेथ जेम्स ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed