फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saurav Gurjar sent to 14 days judicial remand Woman files complaint against over marriage promise

सौरव गुर्जर: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए ‘महाभारत’ फेम अभिनेता, महिला ने लगाया था शोषण करने का आरोप

Sun, 20 Sep 2026 05:56 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 20 Sep 2026 05:56 PM IST
सार

Saurav Gurjar: 'महाभारत' के एक्टर और रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था।
 

विज्ञापन
Saurav Gurjar sent to 14 days judicial remand Woman files complaint against over marriage promise
सौरव गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर गाचीबोवली पुलिस ने अभिनेता और पूर्व डब्ल्यू डब्ल्यू ई रेसलर सौरव गुर्जर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट ने अभिनेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई शादी का झूठा वादा करके यौन शोषण करने के आरोप में एक महिला की शिकायत पर की गई।
विज्ञापन

 

Saurav Gurjar sent to 14 days judicial remand Woman files complaint against over marriage promise
सौरव गुर्जर - फोटो : एक्स@sauravgurjal
क्या अभिनेता ने किया शादी का वादा?
हाल ही में मुंबई में 'महाभारत' के अभिनेता और रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि गुर्जर ने शादी का वादा करके उसे धोखा दिया और उसका यौन उत्पीड़न किया। शिकायत के मुताबिक, महिला की गुर्जर से जान-पहचान 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद वॉट्सऐप पर उनके बीच करीबी रिश्ते बन गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Saurav Gurjar sent to 14 days judicial remand Woman files complaint against over marriage promise
सौरव गुर्जर - फोटो : इंस्टाग्राम@thesauravgurjar
बिजनेस शुरू करने का किया वादा
महिला का आरोप है कि वे पहली बार 25 दिसंबर, 2021 को आमने-सामने मिले थे। गुर्जर ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह उससे शादी करेगा और उसे पत्नी के बराबर अधिकार देगा। महिला के मुताबिक जब वह अमेरिका में थीं। भारत लौटने के बाद भी, वे दोनों साथ रहते थे। उन्होंने दावा किया कि गुर्जर ने उन्हें अमेरिका में अपनी नौकरी छोड़ने के लिए मना लिया था। यह वादा करते हुए कि वे साथ मिलकर कोई बिजनेस शुरू करेंगे।

कंगना रनौत: 10 करोड़ की रॉल्स रॉयस में दिखीं मैथिली ठाकुर, यूजर्स ने किया ट्रोल; सपोर्ट में आईं अभिनेत्री

विज्ञापन

गुर्जर बनाते थे दूरी
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गुर्जर की कथित प्रताड़ना के कारण वह अपने करियर पर ध्यान नहीं दे पा रही थीं। उनकी शिकायत के अनुसार, जब भी वह शादी के बारे में उनसे पूछती थीं, तो गुर्जर कथित तौर पर उनका फोन नंबर ब्लॉक कर देते थे और उनसे दूरी बना लेते थे।

Saurav Gurjar sent to 14 days judicial remand Woman files complaint against over marriage promise
सौरव गुर्जर - फोटो : इंस्टाग्राम@thesauravgurjar
न्यायिक हिरासत में सौरव
महिला ने दावा किया कि गुर्जर अक्तूबर 2025 से मार्च 2026 तक उसके साथ रहा। उसने आरोप लगाया कि हैदराबाद में साथ रहने के बाद, वह बिना बताए अचानक गायब हो गया। शिकायत के आधार पर, गाचीबोवली पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट पर गुर्जर को हिरासत में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे हैदराबाद ले आई। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सौरव गुर्जर का करियर
  • गुर्जर ने 2013 में टेलीविजन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। 
  • उन्होंने स्टार प्लस के 'महाभारत' से डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने भीम का किरदार निभाया था। 
  • इसके बाद उन्होंने 'संकटमोचन महाबली हनुमान' में काम किया, जहां 2016 से 2017 के बीच उन्होंने रावण और बाली की भूमिकाएं निभाईं। 
  • गुर्जर ने 'ब्रह्मास्त्र' से फिल्मों में डेब्यू किया, जो 2022 में रिलीज हुई थी।
  • फरवरी 2025 में, तीन साल के ब्रेक के बाद वे कलर्स टीवी के 'शिव शक्ति – तप त्याग तांडव' के साथ टेलीविजन पर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed