फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Satyadev associated with Vijay Deverakonda and bhagyashri borse new film directed by Gautam Tinnanuri

Vijay-Satyadev: विजय देवरकोंडा की नई फिल्म से जुड़े सत्यदेव, गौतम तिन्ननुरी कर रहे हैं निर्देशन

Fri, 31 May 2024 07:57 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 31 May 2024 07:57 AM IST
सार

विजय देवरकोंडा इन दिनों गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बन रही फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ा एक ताजा अपडेट यह है कि सत्यदेव भी इस फिल्म में काम करेंगे।

विज्ञापन
Satyadev associated with Vijay Deverakonda and bhagyashri borse new film directed by Gautam Tinnanuri
विजय देवरकोंडा और सत्यदेव - फोटो : इंस्टाग्राम - विजय देवरकोंडा/सत्यदेव

विस्तार

हाल ही में, विजय देवरकोंडा की नई फिल्म की घोषणा की गई थी। फिलहाल फिल्म को ‘वीडी 14’ नाम दिया गया है। इस फिल्म में विजय एक ग्रामीण की भूमिका में नजर आएंगे, जिसे देखने के लिए उनके फैंस उतावले हो रहे हैं। विजय इन दिनों गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बन रही फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ा एक ताजा अपडेट सामने आ रहा है।

विज्ञापन


तीन हफ्तों से चल रही है शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सत्यदेव भी विजय देवरकोंडा की इस फिल्म से जुड़ गए हैं। कहा जा रहा है कि उनका किरदार बड़ा अहम होने वाला है। हालांकि, सत्यदेव की फिल्म में क्या भूमिका होगी, इसके बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। सत्यदेव के चाहने वाले उन्हें देखने के लिए काफी उत्सुक है। उनके फैंस को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग तीन हफ्तों से जारी है। फिलहाल इसे विजाग में शूट किया जा रहा है।
विज्ञापन


KK Death Anniversary: गीत गाते हुए अलविदा कह गए थे केके, आवाज सुन रोने लगे थे संजय लीला भंसाली
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लॉप हुई दोनों की पिछली फिल्म
सत्यदेव की पिछली फिल्म 'कृष्णम्मा' थी, जिसका बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हश्र हुआ था। फिल्म हर एक दिन दर्शकों के लिए तरसती रही। हालांकि, कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने कई हिट फिल्में दी थी। वहीं, विजय की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म का भी बॉ़क्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिला था। उनकी फिल्म 'द फैमिली स्टार' फ्लॉप हो गई थी।

Raj Khosla: राज खोसला ने अभिनेत्रयों को दिलाई थी अलग पहचान, भारतीय सिनेमा में 'नियो-नोयर' का चलन किया शुरू

भाग्यश्री बोरसे भी कर रही हैं काम
गौतम तिन्ननुरी की इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और सत्यदेव के अलावा भाग्यश्री बोरसे भी अभिनय करती नजर आएंगी। यह एक पुलिस ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में भाग्यश्री से पहले श्रीलीला काम करने वाली थीं, लेकिन वो फिल्म से अलग हो गई थीं। विजय को काफी वक्त से एक हिट फिल्म की तलाश है। 'द फैमिली स्टार' के अलावा उससे पहले रिलीज हुई ‘लाइगर’ और ‘खुशी’ भी फ्लॉप साबित हुई थी। 

Moana 2 Trailer: 'मोआना 2' के ट्रेलर ने रचा इतिहास, व्यूज में 'इनसाइड आउट 2' और 'फ्रोजन II' को दिया धोबी पछाड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed