फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sardaarji 3 First look diljit dosanjh ki romance comedy thrill se bharpur film releasing on 27 june

Sardaarji 3: दिलजीत दोसांझ की फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन लगेगा रोमांस, हंसी और थ्रिल का तड़का

Sun, 01 Jun 2025 01:54 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 01 Jun 2025 01:54 PM IST
सार

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की मच अवेटेड फिल्म सरदार जी 3 का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। खुद दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर को शेयर किया है। 

विज्ञापन
sardaarji 3 First look diljit dosanjh ki romance comedy thrill se bharpur film releasing on 27 june
सरदार जी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम- @diljitdosanjh

विस्तार

पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'सरदार जी' का तीसरा पार्ट ‘सरदार जी 3’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। दिलजीत ने हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।

विज्ञापन

दिलजीत ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर 
पोस्टर में दिलजीत एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं, जहां वो अपने ही मस्त मौला अंदाज में खड़े हुए हैं और उनके पीछे कई महिलाएं हैं जिनके चेहरों पर घूंघट पड़ा है। इस पोस्टर ने फिल्म के रोमांच और कॉमेडी की एक झलक फैंस को दिखा दी है। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगर ने कैप्शन में क्या लिखा? 
दिलजीत ने इस घोषणा के साथ लिखा कि इस बार ‘सरदार जी’ अपने तीन गुना पागलपन के साथ लौट रहा है- रोमांटिक, कॉमिक और डरावना अंदाज इस बार दर्शकों को एक बिल्कुल अलग अनुभव देगा। फिल्म 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही उन्होंने टीजर जल्द ही आने की जानकारी भी दी।


ये खबर भी पढ़ें: Nakuul Mehta: 41 की उम्र में फिर से पिता बनने जा रहा ये एक्टर, पत्नी-बेटे के साथ फोटोशूट के जरिए किया अनाउंस

‘सरदार जी’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 
‘सरदार जी’ फ्रेंचाइजी की बात करें तो इसकी पहली फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी, जिसमें दिलजीत के साथ नीरू बाजवा और मैंडी तखर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म पंजाबी सिनेमा की पहली फैंटेसी हॉरर कॉमेडी मानी जाती है। इसके बाद 2016 में ‘सरदार जी 2’ आई, जिसमें दिलजीत ने तीन भूमिकाएं निभाई थीं। दर्शकों ने दोनों फिल्मों को खूब पसंद किया और अब तीसरे भाग से उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

‘सरदार जी 3’ के निर्देशन की कमान
इस बार ‘सरदार जी 3’ का निर्देशन अमर हुंदल कर रहे हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ नीरू बाजवा और मानव विज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

sardaarji 3 First look diljit dosanjh ki romance comedy thrill se bharpur film releasing on 27 june
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मेट गाला में छा गए दिलजीत दोसांझ 
दिलजीत दोसांझ इस वक्त सिर्फ पंजाबी इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने अंदाज और काम के लिए पहचाने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मेट गाला 2025 में डेब्यू किया और अपने पारंपरिक पंजाबी लुक से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने डिजाइनर प्रभाल गुरंग की डिज़ाइन की हुई आइवरी-गोल्ड शेरवानी, पंजाबी तहमत और राजसी गहनों के साथ रेड कार्पेट पर एंट्री ली। इस लुक की चारों ओर तारीफ हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed