फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sardaar Ji 3 Teaser Release Starring Diljit Dosanjh Neeru Bajwa

Sardaar Ji 3 Teaser: सरदार जी 3 का टीजर रिलीज, दिलजीत दोसांझ बने घोस्ट हंटर; कॉमेडी-थ्रिलर का मिला डबल डोज

Sun, 15 Jun 2025 05:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 15 Jun 2025 05:17 PM IST
सार

सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ का टीजर रिलीज हो चुका है। यह एक कॉमेडी, हॉरर-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में दिलजीत एक घोस्ट हंटर बने हैं। इस फिल्म में वह जरा अलग किस्म के घोस्ट हंटर हैं? ऐसा क्यों हैं, इसका खुलासा टीजर में होता है?

विज्ञापन
Sardaar Ji 3 Teaser Release Starring Diljit Dosanjh Neeru Bajwa
दिलजीत दोसांझ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

दिलजीत दोसांझ इंडियन म्यूजिक की दुनिया में बड़ा नाम बन चुके हैं, साथ ही बतौर एक्टर भी वह अब तक कई फिल्में कर चुके हैं। हिंदी और पंजाबी फिल्मों में अलग तरह के किरदार निभा चुके हैं। हाल ही में उनकी एक पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ का टीजर रिलीज हुआ। टीजर देखकर दिलजीत के फैंस हंस-हंसकर लोट-पोट सकते हैं। साथ ही फिल्म में थ्रिलर, हॉरर की भी भरपूर डोज फैंस के लिए है। 

विज्ञापन

भूतों से अलग अंदाज में मुकाबला 
टीजर की शुरुआत में यूके का एक भूतिया प्लेस दिखाया जाता है। इस प्लेस में दिलजीत दोसांझ के किरदार की एंट्री होती है। भूत के कारण थ्रिलर का माहौल बनता है। आगे सीन्स में दिलजीत के किरदार को कई सुंदर भूतनियों के साथ दिखाया जाता है, जो उसके साथ ही रहती है। फिल्म में दिलजीत का किरदार एक घोस्ट हंटर का है, जो खूब मजाकिया भी है। टीजर देखकर लगता है कि दिलजीत की यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनाेरंजन करेगी।  

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:Diljit Dosanjh: विवादों में फंसी फिल्म 'सरदार जी 3'; हानिया आमिर की मौजूदगी पर सवाल, बैन की मांग तेज 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ का निर्देशन अमर हुंदल कर रहे हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ नीरू बाजवा और मानव विज भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये खबर भी पढ़ें: Imtiaz Ali: 'चमकीला' के बाद इम्तियाज अली की एक और फिल्म में दिलजीत दोसांझ की एंट्री, जानिए कहानी और रिलीज डेट 

दिलजीत के अपकमिंग प्रोजेक्ट  
दिलजीत दोसांझ सिर्फ पंजाबी फिल्म ही नहीं कर रहे हैं। वह बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन जैसे कलाकार भी अभिनय कर रहे हैं। दिलजीत फिल्म में निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, जो इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी थे और 1971 के युद्ध में अपने शौर्य के लिए याद किए जाते हैं। इसके अलावा खबर है कि दिलजीत दोसांझ अमेरिकन सिंगर शकीरा के साथ भी एक प्रोजेक्ट करने वाले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed