Diljit Dosanjh: विवादों में फंसी फिल्म 'सरदार जी 3'; हानिया आमिर की मौजूदगी पर सवाल, बैन की मांग तेज
Sardaar Ji 3 Controversy: पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ के विरोध की मांग अब तेज हो गई है। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री की मौजदूगी के चलते इसका विरोध शुरू हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। फिल्म के रिलीज से पहले ही विवादों में आ जाने से सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चाएं गर्म हैं। खासतौर पर इसमें शामिल पाकिस्तानी एक्ट्रेस की वजह से बवाल मच गया है।
फिल्म को लेकर शुरू हुआ विरोध
महाराष्ट्र के भाजपा चित्रपट कामगार आघाड़ी संघ ने इस फिल्म पर रोक लगाने की खुली मांग की है। उनका कहना है कि इस फिल्म में कई पाकिस्तानी कलाकारों को जगह दी गई है, जो देश की भावनाओं और सुरक्षा बलों के सम्मान के खिलाफ है। संघ ने साफ तौर पर कहा कि जब पाकिस्तान भारत के खिलाफ खुले तौर पर नफरत फैलाता है, तब ऐसे में उसके कलाकारों को भारत में काम देना राष्ट्र के प्रति अनादर है। पैपराजी पेज ताहिर जासूस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इस बात की जानकारी दी गई है।
View this post on Instagram
सूत्रों के मुताबिक ’सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर, नासिर चिन्योटी, डैनियल खावर और सलीम अलबेला जैसे नाम जुड़े हुए हैं। इन्हीं चेहरों को लेकर संघ ने कड़ा विरोध जताया है और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से फिल्म को सर्टिफिकेट न देने की मांग की है।
ये खबर भी पढ़ें: Neil Nitin Mukesh: ड्राइवर ने किया नील नितिन मुकेश को परेशान, अभिनेता गुस्से में बोले- ‘गाड़ी साइड में लगाओ’
फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग
संघ ने अपने बयान में कहा कि जब देश के जवान सीमा पर शहीद हो रहे हैं और पाकिस्तान सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ जहर उगलता है, ऐसे में पाकिस्तान से किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक सहयोग न सिर्फ असंवेदनशील है बल्कि अपमानजनक भी है। संघ ने सरकार से मांग की है कि वो ऐसी फिल्मों को समर्थन न दे जो देश की गरिमा और राष्ट्रीय भावना को ठेस पहुंचाती हैं।
फिल्म के रिलीज पर मंडराया संकट
दिलचस्प बात ये है कि दिलजीत दोसांझ की पिछली दोनों ‘सरदार जी’ फिल्में काफी सफल रही थीं और दर्शकों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया था। ऐसे में तीसरे पार्ट को लेकर भी फैंस में उत्साह था, लेकिन अब विवाद ने इस फिल्म के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल, फिल्म की टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन जिस तरह से विरोध तेज हो रहा है, उससे ये साफ है कि फिल्म की रिलीज को लेकर संकट गहराता जा रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म को बगैर किसी कार्यवाही के रिलीज किया गया, तो वो व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। अब देखना होगा कि क्या फिल्म पर सरकार या सेंसर बोर्ड की तरफ से कोई एक्शन लिया जाता है या फिर फिल्म आसानी से थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।