फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sarath kumar criticizes body shaming comments on gauri kishan and says that is disrespect of women

गौरी किशन की बॉडी शेमिंग पर भड़के एक्टर सरथ कुमार, बोले- ‘महिला से ऐसा सवाल पूछना निंदनीय है’

Sun, 09 Nov 2025 02:01 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 09 Nov 2025 02:01 PM IST
सार

Sarath Kumar On Gauri Kishan: तमिल अभिनेत्री गौरी किशन के साथ हुई बॉडी शेमिंग की घटना पर अभिनेता-राजनेता सरथ कुमार ने निंदा प्रकट की है। 

विज्ञापन
Sarath kumar criticizes body shaming comments on gauri kishan and says that is disrespect of women
सरथ कुमार और गौरी किशन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बीते दिनों तमिल अभिनेत्री गौरी किशन को उनकी आगामी फिल्म 'अदर्स' के प्रमोशन के दौरान बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से सितारों ने इस टिप्पणी का विरोध करते हुए एक्ट्रेस का समर्थन किया। हाल ही में अभिनेता-राजनेता सरथ कुमार ने भी बॉडी शेमिंग टिप्पणी पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे महिलाओं का अपमान बताया। 

विज्ञापन

सरथ कुमार ने कहा- ये महिलाओं का अपमान है
अभिनेता सरथ कुमार ने मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस गौरी किशन के साथ हाल ही में हुई घटना का विरोध किया। उन्होंने कहा, ‘किसी महिला से ऐसा सवाल पूछना निंदनीय और बेईमानी है। किसी भी सभ्य समाज में महिलाओं का सम्मान आवश्यक है, और उन्होंने जो किया है वह पूरी तरह से गलत है।’

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
फिल्म 'अदर्स' की प्रेस मीट के दौरान जब एक पत्रकार ने अभिनेत्री गौरी किशन के को-एक्टर आदित्य से पूछा कि उन्होंने फिल्म के एक सीन में गौरी को उठाते वक्त कितनी दिक्कत हुई, तो गौरी किशन ने तुरंत बीच में टोकते हुए कहा 'आपको मेरे वजन से क्या मतलब? यह सवाल मेरी एक्टिंग या फिल्म से जुड़ा नहीं है।' उनकी इस प्रतिक्रिया ने वहां मौजूद सभी को चौंका दिया। गौरी ने बताया कि उस वक्त वहां ज्यादातर पुरुष पत्रकार मौजूद थे और जब उन्होंने सवाल उठाया तो उन्हें चुप रहने की सलाह दी गई। इसी के बाद इस बात को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फिल्म भी पढ़ें: राम गोपाल वर्मा ने साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी से मांगी माफी, 'शिवा' के री-रिलीज से पहले पोस्ट हुआ वायरल

अदर्स फिल्म के बारे में 
'अदर्स' एक तमिल मेडिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है जो 7 नवंबर, 2025 को रिलीज हुई है, जिसमें आदित्य माधवन और गौरी जी किशन मुख्य भूमिकाओं में हैं। आदित्य माधवन एक पुलिस वाले की भूमिका निभाते हैं, जबकि गौरी जी किशन एक डॉक्टर की भूमिका निभाती हैं। अबिन हरिहरन इस फिल्म के निर्देशक हैं और यह ग्रैंड पिक्चर्स के बैनर तले बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed