फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sarabhai vs Sarabhai Director Deven Bhojani Remembers Satish Shah On His Demise

‘वो मुझे अपने बेटे की तरह मानते थे’, ‘साराभाई Vs साराभाई’ के निर्देशक देवेन भोजानी ने सतीश शाह को किया याद

Sat, 25 Oct 2025 08:09 PM IST
किरण जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: किरण जैन Updated Sat, 25 Oct 2025 08:09 PM IST
सार

Deven Bhojani Remembers Satish Shah: ‘साराभाई vs साराभाई’ के निर्देशक देवेन भोजानी ने अभिनेता सतीश शाह को याद करते हुए उनसे जुड़े किस्से साझा किए।

विज्ञापन
Sarabhai vs Sarabhai Director Deven Bhojani Remembers Satish Shah On His Demise
सतीश शाह, देवेन भोजानी और केतकी दवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेलीविजन से लेकर फिल्मों तक अपने अभिनय से हंसाने और एंटरटेन करने वाले अभिनेता सतीश शाह अब हमारे बीच नहीं रहे। आज 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। अब सतीश शाह को घर-घर में मशहूर करने वाले टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई के निर्देशक और अभिनेता देवेन भोजानी ने अमर उजाला से खास बातचीत में सतीश शाह के निधन पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने सतीश शाह से जुड़ी यादों को भी ताजा किया।

विज्ञापन

सतीश शाह को निर्देशित करने पर घबरा रहे थे देवेन
देवेन को अभी तक यकीन नहीं हो पा रहा है कि सतीश शाह अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उन्होंने सतीश शाह को एक शानदार कलाकार के साथ-साथ एक बेहतरीन इंसान भी बताया। देवेन साराभाई वर्सेज साराभाई में सतीश शाह को निर्देशित करने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने सतीश शाह को इस सीरियल की शान बताया। साराभाई वर्सेज साराभाई के सेट पर पहले दिन सतीश शाह को डायरेक्ट करने पर देवेन काफी नर्वस थे।

विज्ञापन

उन्होंने बताया, ‘मुझे ये डर सता रहा था कि वो इतने बड़े कलाकार हैं, मैं उन्हें कैसे डायरेक्ट करूंगा। पता नहीं वो मेरी बात मानेंगे या नहीं। लेकिन उन्होंने मेरा काम काफी आसान कर दिया। वो एक निर्देशक के तौर पर मेरा काफी सम्मान करते थे। उनका मानना था कि मैं जिस कुर्सी पर हूं, जिस जिम्मेदारी को निभा रहा हूं, उसका अपना एक सम्मान है। जो उन्होंने हमेशा किया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

वो मुझे बहुत प्यार करते थे
देवेन ने आगे बताया कि साराभाई वर्सेज साराभाई के बाद आगे जैसे-जैसे हम लोगों ने साथ में और काम किया, हमारे रिश्ते और गंभीर होते गए। वो मुझे बहुत प्यार करते थे और मैं उनका काफी सम्मान करता था। वो मुझे अपने बेटे की तरह मानते थे और वैसे ही प्यार करते थे। सतीश जी जानकार थे और अक्सर कई मौकों पर हम सबको सलाह देते रहते थे।’ देवेन इस दौरान काफी भावुक भी हो गए।


यह खबर भी पढ़ेंः कौन हैं सतीश शाह की पत्नी? दो बार ठुकराया शादी का प्रपोजल फिर एक्टर ने ऐसे किया राजी

हर क्षेत्र का था सतीश शाह को ज्ञान
देवेन ने आगे बताया कि हमारा साराभाई वर्सेज साराभाई की टीम का एक ग्रुप है। उस ग्रुप पर सतीश शाह काफी एक्टिव रहते थे। उसमें अक्सर ही हम लोग कोई पुराना किस्सा और बातें साझा करते रहते थे। उन्हें हर क्षेत्र की काफी जानकारी थी। उन्हें जानवर काफी पसंद थे।

Sarabhai vs Sarabhai Director Deven Bhojani Remembers Satish Shah On His Demise
देवेन भोजानी और केतकी दवे - फोटो : सोशल मीडिया

रूपाली गांगुली के जन्मदिन पर हुई थी मुलाकात
सतीश शाह से आखिरी बार बात करने के सवाल पर निर्देशक देवेन भोजानी ने बताया कि कुछ वक्त पहले सतीश शाह की एक सर्जरी हुई थी, तब उनसे फोन पर बात हुई थी। वहीं अभी रूपाली गांगुली के जन्मदिन की पार्टी में हम लोग मिले थे। इस दौरान काफी बातें हुई थीं। तब ऐसा लग रहा था कि जैसे अब वो पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और स्वस्थ हैं। 

केतकी दवे ने भी जताया दुख
‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ की अभिनेत्री केतकी दवे ने भी सतीश शाह के निधन पर दुख जताते हुए उनके साथ अपने रिश्तों पर बात की। उन्होंने सतीश शाह को एक शानदार कलाकार और बेहतर अभिनेता बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed