फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sara Khan Got married with Krish Pathak Singer Rajveer Jawanda Passes Away Pawan Singh Jyoti controversy

Trending News: सिंगर राजवीर का निधन, सारा खान ने रचाई शादी, थम नहीं रहा पवन सिंह का विवाद, पढ़िए टॉप खबरें

Wed, 08 Oct 2025 09:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 08 Oct 2025 09:29 PM IST
सार

Bollywood Trending News: फिल्म जगत से आज बुधवार को कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। एक दिल तोड़ने वाली खबर यह आई की पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा नहीं रहे। इसके अलावा भोजपुरी सिंगर पवन सिंह अपने पारिवारिक विवाद को लेकर दिनभर सुर्खियों में रहे। और किन खबरों ने खींचा ध्यान? पढ़िए फटाफट अंदाज में...

विज्ञापन
sara Khan Got married with Krish Pathak Singer Rajveer Jawanda Passes Away Pawan Singh Jyoti controversy
Trending News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म जगत की कई खबरों ने ध्यान खींचा। इस रिपोर्ट में हम प्रतिदिन की चर्चित खबरों का अपडेट शेयर करते हैं। आज झकझोर देने वाली दुखद खबर रही पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन। कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट में घायल हुए सिंगर को बचाया नहीं जा सका। इसके अलावा 'कांतारा चैप्टर 1' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिनभर चर्चा में रहा। कई और खबरों ने भी सुर्खियां बटोरीं। पढ़िए इस रिपोर्ट में

विज्ञापन

sara Khan Got married with Krish Pathak Singer Rajveer Jawanda Passes Away Pawan Singh Jyoti controversy
कांतारा 2 - फोटो : अमर उजाला

'कांतारा चैप्टर 1' 300 करोड़ क्लब में शामिल 
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' का शानदार कलेक्शन जारी है। 02 अक्तूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने दूसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली थी। चार दिनों में 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई। अब इसके खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ी बन गई है। अपनी रिलीज के सातवें दिन 'कांतारा 2' ने यह करिश्मा कर दिखाया है। जानिए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कितना हो चुका है?


पूरी खबर यहां पढ़ें:  थम नहीं रही 'कांतारा चैप्टर 1' की रफ्तार, 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई ऋषभ शेट्टी की फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

sara Khan Got married with Krish Pathak Singer Rajveer Jawanda Passes Away Pawan Singh Jyoti controversy
राजवीर जवंदा - फोटो : फाइल

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन हो गया है। सिंगर कुछ दिन पहले एक एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए थे। कई दिनों से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब उनके निधन की सूचना मिली। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने सिंगर राजवीर जवंदा को एक्स (ट्विटर) पोस्ट श्रद्धांजलि दी। नीरू बाजवा, दिलजीत दोसांझ और कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी के अलावा कई सेलेब्स ने सिंगर राजवीर जवंदा के निधन पर दुख जाहिर किया, सोशल मीडिया पोस्ट साझा की।  

पूरी खबर यहां पढ़ें: Rajvir Jawanda: सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, नीरू बाजवा और दिलजीत दोसांझ ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

sara Khan Got married with Krish Pathak Singer Rajveer Jawanda Passes Away Pawan Singh Jyoti controversy
पवन सिंह और ज्योति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

थम नहीं रहा पवन सिंह का पारिवारिक विवाद
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का विवाद आए दिन बढ़ता जा रहा है। इस पूरे मामले में हर दिन नए-नए आरोप लगाए जा रहे हैं। अभी तक ज्योति सिंह पवन पर आरोप लगा रही थीं। अब आज पवन सिंह ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सारे आरोपों पर पलटवार किया। इतना ही नहीं, ज्योति सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर सवाल उठाए हैं और सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: पवन सिंह की पत्नी ने सीएम योगी से लगाई गुहार, यूपी पुलिस पर उठाए सवाल; पूछा- पति से मिलने पर भी मुकदमा होगा?
यह खबर भी पढ़ें: 'परिवार की बातचीत कमरे में होती है, कैमरे पर नहीं', पत्नी ज्योति के आरोपों पर बोले पवन सिंह

sara Khan Got married with Krish Pathak Singer Rajveer Jawanda Passes Away Pawan Singh Jyoti controversy
सारा खान और कृष पाठक - फोटो : इंस्टाग्राम@ssarakhan

सारा खान ने कृष पाठक से रचाई शादी
टीवी अभिनेत्री सारा खान ने 6 अक्तूबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष पाठक से शादी रचा ली है। कपल ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया है। दोनों ने हाल ही कोर्ट मैरिज की। कृष ने यह भी बताया कि 'हमारी कोर्ट मैरिज निजी थी, लेकिन दिसंबर में हमारी शादी धूमधाम से होगी, जिसमें नाच-गाना और जश्न होगा।'    

पूरी खबर यहां पढ़ें: 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी की बहू बनीं सारा खान, 15 साल पहले किया था निकाह; अब की कोर्ट मैरिज

sara Khan Got married with Krish Pathak Singer Rajveer Jawanda Passes Away Pawan Singh Jyoti controversy
अरबाज खान और शूरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अरबाज खान-शूरा ने रिवील किया बेबी गर्ल का नाम
अभिनेता अरबाज खान और शूरा खान हाल ही में एक बेटी के माता-पिता बने हैं। आज बुधवार शाम को अभिनेता अपनी पत्नी और बेटी को हॉस्पिटल से लेकर घर आ गए हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया था। अब अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर बेटी के नाम का खुलासा किया है। इस पोस्ट के आते ही सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: अरबाज और शूरा खान ने किया बेटी का नामकरण, जानिए क्या है इसका मतलब; नेटिजंस को पसंद आया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed