{"_id":"6ae2132a985b67f142021e86","slug":"koffee-with-karan-9-janhvi-kapoor-opens-up-about-ishaan-khattar-shikhar-pahariya-and-peddi-controversy-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काॅफी विद करण 9: ईशान को डेट कर रही थीं जान्हवी! जमकर की बॉयफ्रेंड की तारीफ; ‘पेद्दी’ विवाद पर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काॅफी विद करण 9: ईशान को डेट कर रही थीं जान्हवी! जमकर की बॉयफ्रेंड की तारीफ; ‘पेद्दी’ विवाद पर दिया बड़ा बयान
Wed, 28 Oct 2026 08:56 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:56 PM IST
सार
- 'कॉफी विद करण 9' के तीसरे एपिसोड में वरुण धवन-जान्हवी कपूर साथ नजर आए।
- शो में जान्हवी ने अपने रिलेशनशिप्स और फिल्मों से जुड़े विवादों पर खुलकर बात की।
- जानिए 'कॉफी विद करण 9' के तीसरे एपिसोड में क्या कुछ रहा खास।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' काफी सुर्खियों में बना हुआ है। आज इसका तीसरा एपिसोड रिलीज हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कलाकार वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर नजर आईं। इस दौरान जान्हवी ने अपने निजी जीवन पर खुलकर बात की।
क्या ईशान खट्टर को डेट कर रही थीं जान्हवी?
शो के होस्ट करण जौहर ने जब जान्हवी से पूछा कि क्या आप वाकई शिखर को डेट कर रही हैं? तो जान्हवी ने कहा, 'हां। लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि लोग इतना क्यों जानना चाहते हैं।
इसके बाद आगे करण ने कहा, 'पहले आप शिखर को डेट कर रही थीं। फिर आपने ईशान खट्टर को डेट किया। इसके बाद कोई और आया। लेकिन शिखर हमेशा आपके साथ खड़ा रहा।'
विज्ञापन
जब करण ने ईशान का नाम लिया, तो जान्हवी ने करण से कहा कि हम कुछ ज्यादा ही इस टॉपिक में घुस रहे हैं।

Trending Videos
जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जान्हवी के लिए शिखर ने लिया पढ़ाई से ब्रेक?
करण ने आगे शिखर पर बात करते हुए कहा, 'मुझे याद है जब आपकी मां गुजरीं, तो वह आया था और मैंने आपका रिएक्शन देखा था। मैं तभी समझ गया था कि अभी भी कुछ बाकी है।'
इस बात को आगे बढ़ाते हुए जान्हवी ने बताया, 'उसने जैसे ही मां के बारे में सुना, वो पढ़ाई से ब्रेक लेकर सीधा मुंबई आ गया। एक महीने तक वह यहीं रहा, इसलिए कि मुझे कहीं भी उसकी जरूरत हो, तो वह वहां मौजूद रहे। उसका यही नेचर सबको पसंद आता है।

कॉफी विद करण में वरुण धवन और जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण को देखकर क्यों जान्हवी ने तोड़ दिया था ग्लास?
शो में करण ने जान्हवी से पूछा, 'आपको कब लगा कि आप और वरुण अच्छे दोस्त बन गए हैं?'
इसका जवाब देते हुए जान्हवी ने कहा, ''बवाल' के सेट पर मैं वरुण को देखकर इतना एक्साइटेड हो गई कि मैंने अपने हाथ में जो ग्लास पकड़ रखा था, वो हाथों से ही तोड़ दिया। वरुण मुझसे गले मिलने के लिए मेरी तरफ आ रहे थे, पर फिर वो ठहर गए।'

पेद्दी फिल्म में जान्हवी कपूर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'पेद्दी' विवाद पर क्या बोलीं जान्हवी?
'पेद्दी' की रिलीज के बाद जान्हवी के सीन्स पर हुए बवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, 'उस वक्त मैंने काफी कुछ सुना। कुछ समझ नहीं आ रहा था कि इस पर कुछ बोलूं भी या रहने दूं। मैं किसी पर ब्लेम नहीं कर रही, पर मैंने डायरेक्टर पर पूरा भरोसा किया। वहां स्क्रिप्ट नहीं होती। इस विवाद के बाद मैंने तय किया कि मैं आगे से इस बात पर और ज्यादा ध्यान दूंगी कि मैं किस एंगल से शूट की जा रही हूं।
साउथ में शूटिंग पर बात करते हुए जान्हवी ने कहा, 'साउथ में कहीं नहीं लिखा होता कि कौनसा सीन किस एंगल में शूट किया जाएगा। मैं कोई विक्टिम साउंड नहीं करना चाहती, पर यह सब शूट करते हुए मुझे सेट पर तकलीफ हुई थी। बहरहाल मैं बहुत खुश हूं कि लोगों ने इसका विरोध जताया और अब कम से कम कोई और लीड एक्ट्रेस इस तरह के विवादों का शिकार नहीं बनेगी।'
ये भी पढ़ें- द ग्रेट इंडियन कपिल शो: 'बचपन में मैंने इसके...' शाहिद कपूर ने खोले भाई के राज, मीरा ने लगाई ईशान की क्लास