फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss fame actress sara khan registered marriage with actor Krish Pathak share photos

'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी की बहू बनीं सारा खान, 15 साल पहले किया था निकाह; अब की कोर्ट मैरिज

Wed, 08 Oct 2025 12:20 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 08 Oct 2025 12:20 PM IST
सार

Sara Khan Krish Pathak Registered Marriage: 'बिग बॉस 4' से हर घर में प्रसिद्ध हुईं टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने अभिनेता कृष पाठक से शादी कर ली है। सारा और कृष ने रजिस्टर्ड मैरिज की है।

विज्ञापन
bigg boss fame actress sara khan registered marriage with actor Krish Pathak share photos
सारा खान और कृष पाठक - फोटो : इंस्टाग्राम@ssarakhan

विस्तार

टीवी अभिनेत्री सारा खान ने 6 अक्तूबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष पाठक से शादी रचा ली है। कपल ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया है। दोनों ने हाल ही कोर्ट मैरिज की।
विज्ञापन

सारा का पोस्ट
सारा ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'एक साथ सीलबंद, दो आस्थाएं। एक पटकथा। बेपनाह प्यार। हस्ताक्षर सीलबंद हैं। 'कुबूल है' से 'सात फेरे' तक, इस दिसंबर में प्रतिज्ञाएं इंतजार कर रही हैं - दो दिल, दो संस्कृतियां, हमेशा के लिए एक। हमारी प्रेम कहानी एक ऐसे मिलन का निर्माण कर रही है, जहां आस्थाएं आपस में मिलती हैं, बिखरती नहीं। क्योंकि जब प्रेम ही विषय होता है, तो बाकी सब एक खूबसूरत उपकथा बन जाता है। तो हमें अपना आशीर्वाद दें क्योंकि यह मिलन सभी के लिए है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saaraa Khan (@ssarakhan)


विज्ञापन
विज्ञापन

शादी को लेकर सारा और कृष की राय
सारा ने शादी को लेकर कहा, 'जब हम साथ रहने लगे, मुझे कृष की पत्नी जैसा लगा, लेकिन शादी का रजिस्ट्रेशन कराना बहुत खास था। कृष वही हैं जो मैंने हमेशा चाहा था। मुझे लगता है, अगर आप धैर्य रखें, तो सही इंसान जरूर मिलता है। हमारा रिश्ता बहुत गहरा है।' वहीं कृष ने कहा, 'हमारी कोर्ट मैरिज निजी थी, लेकिन दिसंबर में हमारी शादी धूमधाम से होगी, जिसमें नाच-गाना और जश्न होगा।'    
 
विज्ञापन

सारा और कृष के बारे में
सारा खान 'प्रीत से बंधी ये डोरी राम मिलाई जोड़ी' और 'ससुराल सिमर का' जैसे टीवी शो में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2010 में 'बिग बॉस 4' में अली मर्चेंट से शादी की थी, लेकिन दो महीने बाद उनका तलाक हो गया था। कृष एक अभिनेता हैं और 'POW- बंदी युद्ध' में काम कर चुके हैं। वह रामांनद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके अभिनेता सुनील लहरी के बेटे हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi High Court: समीर वानखेड़े मामले में शाहरुख की रेड चिलीज को हाईकोर्ट का समन, सात दिन में देना होगा जवाब..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed