फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Arbaaz and sshura khan named their daughter sipaara khan know the meaning of her name

अरबाज और शूरा खान ने किया बेटी का नामकरण, जानिए क्या है इसका मतलब; नेटिजंस को पसंद आया नाम

Wed, 08 Oct 2025 09:03 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 08 Oct 2025 09:03 PM IST
सार

Meaning Of Sipaara Khan: अरबाज और शूरा खान के घर एक नन्ही परी आई है। आज बुधवार को कपल ने अपनी बेटी का नामकरण सिपारा खान के रूप में किया है। चलिए जानते हैं क्या है नाम का मतलब। 

विज्ञापन
Arbaaz and sshura khan named their daughter sipaara khan know the meaning of her name
अरबाज खान और शूरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता अरबाज खान हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं। नन्ही परी के जन्म के तीन दिन बाद अभिनेता ने पत्नी शूरा खान के साथ मिलकर बेटी का नामकरण किया और उसका नाम सिपारा खान रखा है। नाम रिवील होने के बाद हर कोई इसका अर्थ जानना चाह रहा है। सोशल मीडिया पर भी नाम के अर्थ को लेकर नेटिजंस की भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। तो आइए जानते हैं आखिर क्या इसका मतलब। 

विज्ञापन

कुरान के संदर्भ में क्या है सिपारा का अर्थ?
कुरान को 30 खंडों में विभाजित किया गया है, जिनमें से प्रत्येक को सिपारा या पारा कहा जाता है। यह विभाजन कुरान पढ़ने और समझ में मदद करता है। यह धार्मिक रूप से बहुत पवित्र माना जाता है।

विज्ञापन


व्यक्तिगत नाम के रूप में अर्थ
'सिपारा' अरबी और फारसी मूल का शब्द है। यह नाम अक्सर उन लड़कियों को दिया जाता है, जो सुंदरता, शान और शालीनता का प्रतीक मानी जाती हैं।

यह खबर भी पढ़ें: घर पहुंचते ही अरबाज-शूरा ने साझा की तस्वीर, बेटी को दिया यह प्यारा नाम; राशा समेत कई सेलेब्स ने बरसाया प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन


नेटिजंस ने भी बताया अर्थ
अरबाज और शूरा खान के इंस्टा पोस्ट पर उनकी बेटी के नए नाम के अर्थ के बारे में नेटिजंस भी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही प्यारा नाम, इसका अर्थ है कुरान के 30 पारे।’ वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘सिपारा कुरान सीखने की पहली किताब।’ इसके अलावा एक यूजर ने कहा, ‘बहुत सुंदर नाम है, बेटे का नाम कुरान रखिएगा।’





कब हुआ था बेटी का जन्म?
शूरा खान को 4 अक्तूबर को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद रविवार 5 अक्तूबर को शूरा ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद सलमान खान समेत परिवार के बाकी सदस्य भी अस्पताल में शूरा और नवजात से मिलने पहुंचे थे। इसमें सलमा खान और हेलन भी शामिल थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed