फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sara Ali Khan uses tricks to Promote film Metro In Dino photo viral with Aditya

Metro In Dino: 'मेट्रो इन दिनों' के प्रमोशन के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रहीं सारा, अब मेट्रो का किया इंतजार

Sun, 29 Jun 2025 03:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 29 Jun 2025 03:18 PM IST
सार

Sara Ali Khan Metro In Dino: सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इसके लिए वह अलग-अलग हथकंडे अपना रही हैं।

विज्ञापन
Sara Ali Khan uses tricks to Promote film Metro In Dino photo viral with Aditya
सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95

विस्तार

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' के प्रमोशन में जुटी हैं। इसके लिए वह अलग-अलग तरीके अपना रही हैं। इसके लिए वह अलग-अलग तरीके अपना रही हैं। हाल ही में वह अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एक रेस्तरां में पहुंची। अब उन्होंने एक कार पर बैठ कर बेहतरीन पोज दिया है। उनकी पोस्ट पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है सारा की पोस्ट में?
सारा अली खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सारा अली खान आदित्य रॉय कपूर के साथ पोज दे रही हैं। दोनों एक पीली कार पर बैठे हैं। सारा अली खान ने अपना सिर आदित्य के कंधे पर रखा है। सारा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'पर्थ और चमकी अपनी मेट्रो के आने का इंतजार कर रहे हैं। 'मेट्रो इन दिनों' 4 जुलाई को आएगी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने किए खूबसूरत कमेंट
सारा अली खान की इस पोस्ट को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और कई यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है 'आप दोनों को शुभकामनाएं। उम्मीद है कि आपकी फिल्म बहुत अच्छी होगी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'आपकी केमिस्ट्री खूबसूरती से परे है।' एक और यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है 'इस फिल्म का इंतजार नहीं कर सकते।'



विज्ञापन

Sara Ali Khan uses tricks to Promote film Metro In Dino photo viral with Aditya
मेट्रो इन दिनों - फोटो : यूट्यूब

सारा ने किया फिल्म का प्रमोशन
इससे पहले सारा अली खाना और आदित्य रॉय कपूर एक रेस्तरां पहुंचे थे। यहां दोनों ने एक दूसरे को खाना खिलाया था और प्यार भरे लम्हे शेयर किए थे। सारा अली खान ने पोस्ट में लिखा था 'यह बंगलूरू है। पर्थ और चमकी की प्यार की कहानी यहीं से शुरू हुई थी।'
इससे पहले सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर ने कोलकाता में क्रिकेटर सौरव गांगुली से मुलाकात की थी। सौरव के घर पर दोनों ने डिनर किया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)


'मेट्रो इन दिनों' के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की प्यार की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में कई दूसरी कहानियां भी हैं। सभी कहानियां सबसे अलग और अनोखी हैं। फिल्म में फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और अली फजल जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed