फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanoj Mishra filed an FIR against five men for defaming him over film with Maha Kumbh viral girl monalisa

Sanoj Mishra: सनोज मिश्रा ने पांच लोगों पर दर्ज कराई FIR, मोनालिसा की फिल्म को लेकर बदनाम करने का लगाया आरोप

Wed, 26 Feb 2025 12:08 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 26 Feb 2025 12:08 AM IST
सार

Sanoj Mishra: निर्देशक सनोज मिश्रा ने एक यूट्यूब चैनल के मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज कराया है। उन्होंने इन लोगों को उन्हें बदनाम करने और उनकी फिल्म ना बनने देने का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
Sanoj Mishra filed an FIR against five men for defaming him over film with Maha Kumbh viral girl monalisa
सनोज मिश्रा-मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम: @sanojmishra

विस्तार

निर्देशक सनोज मिश्रा ने एक यूट्यूब चैनल के मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज कराया है। इन लोगों पर आरोप है कि वह लोग निर्देशक को बदनाम और 'महाकुंभ की वायरल गर्ल' मोनालिसा भोसले वाली उनकी फिल्म को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इन सभी के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


आरोपी सनोज मिश्रा को कर रहे थे बदनाम?
अंबोली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार, शिकायत में नामजद पांच लोगों ने मिश्रा पर फिल्म के बजट और अन्य मुद्दों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उनमें से एक ने दावा किया कि सनोज मिश्रा द्वारा निर्देशित कोई भी फिल्म आज तक रिलीज नहीं हुई है और वह मोनालिसा भोसले का करियर बर्बाद कर देंगे। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kedar Selagamsetty: नहीं रहे तेलुगु इंडस्ट्री के निर्माता केदार सेलागमसेट्टी, दुबई में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन


सनोज मिश्रा ने आरोपों को बताया झूठा
सनोज मिश्रा ने पांच लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया और कहा कि उन्होंने उनकी छवि खराब करने के लिए एक ग्रुप बनाया है। निर्देशक ने कहा, "ये लोग जानबूझकर मेरे खिलाफ झूठी और गलत खबरें फैला रहे हैं। वह नहीं चाहते कि मोनालिसा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' बने।" अधिकारी ने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है।


यह खबर भी पढ़ें: Apoorva Mukhija: महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने की अपूर्वा मखीजा से पूछताछ, 'इंडियाज गॉट लैटेंट' से जुड़ा है मामला

वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर फिल्म बना रहे निर्देशक 
हाल ही में सनोज मिश्रा ने वायरल गर्ल मोनालिसा के साथ 'द डायरी ऑफ मणिपुर' फिल्म बनाने की घोषणा की थी। मोनालिसा प्रयागराज में 'महाकुंभ मेले' से सोशल मीडिया के माध्यम से चर्चा में आईं। इसके बाद निर्देशक सनोज मिश्रा ने उनके साथ फिल्म बनाने की घोषणा की है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed