फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Apoorva Mukhija Statement Recorded by Maharashtra Cyber Police Amidst India's Got Latent Controversy

Apoorva Mukhija: महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने की अपूर्वा मखीजा से पूछताछ, 'इंडियाज गॉट लैटेंट' से जुड़ा है मामला

Tue, 25 Feb 2025 11:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 25 Feb 2025 11:19 PM IST
सार

Apoorva Mukhija: महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने मंगलवार को अपूर्वा मखीजा से पूछताछ की। इंडियाज गॉट लैटेंट शो पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर उनका बयान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Apoorva Mukhija Statement Recorded by Maharashtra Cyber Police Amidst India's Got Latent Controversy
अपूर्वा मखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम- @ the.rebel.kid

विस्तार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने मंगलवार को उनका बयान दर्ज किया। यह बयान 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद से जुड़ा हुआ है। हाल ही में इस यूट्यूब शो पर की गई अभद्र टिप्पणियों के कारण विवाद खड़ा हो गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उनसे इस मामले में पूछताछ की गई है।

विज्ञापन

अपूर्वा मखीजा ने दर्ज कराया बयान

यह मामला उस समय गरमाया जब पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहाबादिया ने समय रैना शो के दौरान माता-पिता को लेकर अभद्र टिप्पणियां कीं, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन टिप्पणियों को लेकर लोगों में जबर्दस्त गुस्सा देखने को मिला।  महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस मामले में अश्लीलता से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज की थी। अपूर्वा मखीजा पर आरोप है कि उन्होंने शो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मंगलवार को वह पुलिस के सामने पेश हुईं। यहां उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 
India Got Latent: आशीष चंचलानी-रणवीर अल्लाहबादिया ने साइबर सेल से किया संपर्क, बयान दर्ज कराने की कही बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर-आशीष भी हो चुके हैं पेश

इससे पहले यूट्यूबर रणवीर अल्लाहाबादिया और आशीष चंचलानी भी सोमवार को नवी मुंबई स्थित साइबर पुलिस मुख्यालय में अपने बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
IGL Case: कैमरे से मुंह छिपाते बाहर निकले अल्लाहबादिया, चंचलानी ने भी महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज करवाए बयान

विज्ञापन

क्या था पूरा मामला

सोशल मीडिया पर 'बीयरबाइसेप्स' के नाम से मशहूर रणवीर अल्लाहाबादिया हाल ही में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के एक एपिसोड में पहुंच थे। इस दौरान उन्होंने एक कंटेंस्टेंट से पैरेंट्स को लेकर अभद्र सवाल पूछा था। इस सवाल के बाद यह विवाद छिड़ गया और रणवीर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। यहां तक कि राजनीतिक लोगों ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और उनकी आलोचना की थी। लोगों की आलोचना झेलने के बाद रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था, "कॉमेडी मेरा पेशा नहीं है और वह टिप्पणी बिल्कुल भी सही नहीं थी। मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था।" 
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed