{"_id":"668bbeb4181fcf03570f171c","slug":"sanjeev-kumar-birth-anniversary-special-actor-love-at-first-sight-all-his-life-story-was-full-of-pain-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjeev Kumar: पहली नजर के प्यार के लिए जिंदगी भर तरसे संजीव कुमार, दर्द और डर से भरी थी ‘ठाकुर’ की कहानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sanjeev Kumar: पहली नजर के प्यार के लिए जिंदगी भर तरसे संजीव कुमार, दर्द और डर से भरी थी ‘ठाकुर’ की कहानी
Tue, 09 Jul 2024 07:45 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:45 AM IST
सार
आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के ध्रुव तारे संजीव कुमार का जन्म हुआ था। अभिनेता की जिंदगी दर्द और डर से भरी हुई थी। जहां उनकी अदाकारी की पूरी दुनिया कायल थी वहीं संजीव कुमार अपने प्यार के लिए जिंदगी भर तरसते रहे।
विज्ञापन
संजीव कुमार जन्मदिवस विशेष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संजीव कुमार हिंदी सिनेमा के वो नाम है, जो बच्चे-बच्चे की जुबान पर रहता था। आंखों से अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले संजीव कुमार ने बचपन से ही अभिनेता बनने का सपना देखना शुरू कर दिया था। जब उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा तो सभी उनकी अदाकारी के मुरीद हो गए। संजीव कुमार अपने किरदार को इतनी संजीदगी से निभाते थे कि हर कोई बड़ी ही आसानी से उस किरदार जुड़ जाता था। आज ही के दिन संजीव कुमार ने जन्म लिया था। आइए उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर जानते उनके जीवन से जुड़े कुछ पहलुओं को।
बचपन से अभिनेता बनने चाहते थे संजीव
संजीव कुमार का जन्म 9 जुलाई 1938 को सूरत के एक गुजराती परिवार में हुआ था। संजीव कुमार के बचपन का नाम हरीभाई जरीवाला था। बचपन से ही उनका रुझान फिल्मों की ओर था और यही प्यास उन्हें मुंबई खींच लाई। संजीव जब सात साल के थे तब उनका परिवार मुंबई आ गया। मुंबई आने के बाद संजीव के सिर पर अभिनेता बनने का भूत सवार हो गया। उन्होंने थिएटर भी किया। अपने सपने का पीछा करते हुए संजीव ने साल 1960 में फिल्म ‘हम हिंदुस्तानी’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा और अपनी शानदार अदाकारी के दम पर फिल्म जगत के ध्रुव तारा बन गए। वो हर किरदार में खुद को इस कदर ढाल लेते थे कि पता ही नहीं चलता था कि वो अभिनय कर रहे हैं।
कल्कि 2898 एडी से पहले इन फिल्मों में दिखा शानदार वीएफएक्स
विज्ञापन
इश्क को तरसते रहे संजीव
अपनी अदाकारी और सादगी से लाखों करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले संजीव कुमार जिंदगी भर मनचाहे प्यार के लिए तरसते रहे। संजीव कुमार असल जिंदगी में किसी पर अपना दिल हार बेठे थे। वह कोई और नहीं ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी थी। फिल्म 'सीता और गीता' की शूटिंग के दौरान संजीव कुमार पहली ही नजर में हेमा मालिनी पर अपना दिल हार बैठे थे, लेकिन उनका प्यार मुकम्मल ना हो सका। संजीव कुमार हेमा मालिनी का हाथ मांगने उनके घर भी गए थे। कहा जाता है कि हेमा मालिनी की मां ने उनका रिश्ता ये कहकर ठुकरा दिया कि वह उनकी बिरादरी के नहीं हैं। इससे संजीव कुमार इस कदर टूट गए कि जिंदगी भर शादी ना करने की कसम खा ली। यहां तक कि उन पर जान छिड़कने वाली सुलक्षणा के प्यार को भी ठुकरा दिया।
मौत के डर के साए में जीते रहे संजीव कुमार
संजीव कुमार के जीवन की सबसे हैरान कर देने वाली बात थी कि वह अपनी मौत को लेकर हमेशा परेशान रहते थे। वह हमेशा कहते थे कि उनकी उम्र ज्यादा नहीं होगी, इसके पीछे वह अपने परिवार में हुई मौतों का हवाला देते थे। आखिरकार हुआ भी कुछ ऐसा ही अपनी जिंदगी के 50 साल पूरे होने से पहले ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 47 साल की उम्र में संजीव की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
करीना कपूर खान ने साझा की मिरर सेल्फी, दिखा अभिनेत्री का ग्लैमरस अंदाज