फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjay Leela Bhansali first choice for Heeramandi was pakistani actress mahira khan and fawad khan

Heeramandi: इन पाकिस्तानी कलाकारों के साथ ‘हीरामंडी’ बनाना चाहते थे भंसाली, मौजूदा कास्ट नहीं थी पहली पसंद

Wed, 01 May 2024 10:36 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 01 May 2024 10:36 AM IST
सार

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ आज यानी 1 मई से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होना शुरू हो जाएगी। सीरीज के पात्रों को लेकर निर्देशक ने खुलासा किया कि कौन-कौन से पाकिस्तानी कलाकारों के नाम पर वह विचार कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali first choice for Heeramandi was pakistani actress mahira khan and fawad khan
हीरामंडी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस सीरीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। आज यानी 1 मई से ‘हीरामंडी’ नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने लगेगी। हाल ही में, निर्देशक लॉस एंजिल्स में इसकी विशेष स्क्रीनिंग का हिस्सा बने। कार्यक्रम के दौरान भंसाली ने खुलासा किया कि पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान और फवाद खान के ‘हीरामंडी’ में मुख्य भूमिका के लिए विचार किया गया था। उन्होंने यह भी साझा किया कि ‘हीरामंडी’ को लेकर उनके मन में पिछले 18 सालों से विचार चल रहा था। साक्षात्कार के दौरान भंसाली ने यह भी बताया कि ‘हीरामंडी’ की मौजूदा कास्ट पहली पसंद नहीं थे।  

विज्ञापन


ये सितारे थे हीरामंडी के लिए पहली पसंद

निर्देशक संजय लीला भंसाली ने कहा, ‘मेरे दिमाग में कई पात्र थे। यह विचार मेरे दिमाग में पिछले 18 सालों से चल रहा था। मैं रेखा जी के बारे में सोच रहा था फिर मैंने करीना कपूर खान और रानी मुखर्जी के बारे में विचार बनाया। यह उस समय की एक फिल्म थी। मेरे दिमाग में पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान, इमरान अब्बास और फवाद खान के नाम भी एक समय आएं, लेकिन मैंने फिल्म को मौजूदा कलाकारों के साथ पूरा किया।’ 

विज्ञापन

Siddhesh Pandey: मशहूर गीतकार समीर अंजान के बेटे हैं सिद्धेश, 23 साल की उम्र में पहली डॉक्यूमेंट्री रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
 

पाकिस्तान में थी ‘हीरामंडी’ की चर्चा

‘हीरामंडी’ के निर्माण की घोषणा से ही यह चर्चा में बनी हुई है। खासकर इसमें भूमिका निभाने  वाले सितारों के कारण। साल 2021 में कोविड-19 महामारी के बीच इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई थी। भारत में ही नहीं भंसाली के इस परियोजना ने पाकिस्तान में भी एक बहस छेड़ दी थी। पाकिस्तान के कई सितारों ने कहा कि पाकिस्तानी फिल्म निर्माताओं को भी ऐसी कहानियों पर काम करना चाहिए। 

 

शक्ति, प्रेम और स्वतंत्रता की कहानी है हीरामंडी

‘हीरामंडी’ आज यानी 1 मई से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी। ‘हीरामंडी’ आजादी के पहले अंग्रेजों के जमाने की दुनिया दिखाएगी, जहां तवायफें कभी रानियां हुआ करती थीं। यह सीरीज लाहौर के रेड लाइट शहर हीरामंडी की अनकही कहानियों को भी उजागर करेगी। कहा जा रहा है कि सीरीज शक्ति, प्रेम और स्वतंत्रता की कहानी को प्रदर्शित करेगी। ‘हीरामंडी’ में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, फरदीन खान, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन और अन्य कलाकार अभिनय करते हुए नजर आएंगे।
Jolly LLB 3: जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग हुई शुरू, इस दिन अजमेर पहुंचेंगे अक्षय कुमार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed