{"_id":"66152c034d358398ff0d3c2e","slug":"sandeep-reddy-vanga-says-he-confronts-only-those-who-provoke-him-says-i-never-provoke-anyone-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sandeep Reddy Vanga: 'ये लोग पत्थर फेंकते हैं और हम चुप रहने की कोशिश करते हैं', ट्रोल्स पर भड़के संदीप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sandeep Reddy Vanga: 'ये लोग पत्थर फेंकते हैं और हम चुप रहने की कोशिश करते हैं', ट्रोल्स पर भड़के संदीप
Tue, 09 Apr 2024 05:27 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 09 Apr 2024 05:27 PM IST
सार
संदीप रेड्डी वांगा के जरिए निर्देशित और रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' साल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही। वहीं, पहले पार्ट में इसके सीक्वल 'एनिमल पार्क' की घोषणा की गई, जिसे लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। इसके अलावा संदीप रेड्डी अपने विवादित बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में, संदीप रेड्डी वांगा ने कहा है कि वह केवल उन लोगों का सामना करते हैं जो उन्हें उकसाते हैं। आइए जानते हैं कि निर्देशक ने ऐसा क्यों कहा है।
विज्ञापन
संदीप रेड्डी वांगा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाल ही में, एक साक्षात्कार में ,संदीप रेड्डी वांगा ने अपने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। निर्देशक ने कहा है, 'मैं हमेशा लोगों का सम्मान करता हूं और उनकी हर बात को मानता भी हूं, लेकिन जो लोग मुझे उकसाते हैं। मैं फिर उनका सामना करता हूं और उन्हें जवाब देना भी जरूरी समझता हूं। निर्देशक ने कहा, 'वह बाउंसर फेंक रहे हैं। मैं डिफेंस खेलने की कोशिश कर रहा हूं।'
निर्देशक ने ट्रोल्स को दिया जवाब
निर्देशक ने आगे कहा कि जो लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं उन्हें खुश होना चाहिए कि वह गेंदबाज नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मैं कभी किसी को उकसाता नहीं हूं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं आसानी से भड़क जाता हूं... लेकिन मुझे लगा कि कुछ लोगों के लिए आपको जवाब देने की जरूरत है। ये लोग पत्थर फेंकने की कोशिश कर रहे हैं और हम चुप रहने की कोशिश कर रहे हैं।'
एनिमल पार्क को लेकर उत्साहित हैं दर्शक
बता दें कि फिल्म एनिमल के बाद संदीप रेड्डी वंगा अब 'एनिमल पार्क' के जरिए दर्शकों तक पहुंचेंगे। फिल्म 'एनिमल' की काफी आलोचना हुई थी। इसमें दिखाए गए हिंसक दृश्यों और महिला विरोधी संवाद को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा हुआ था। कई फिल्मी हस्तियों ने भी फिल्म पर नेगेटिव रिव्यू दिया। हालांकि, वंगा को इससे फर्क नहीं पड़ता। वह पहले ही साफ कर चुके हैं कि 'एनिमल पार्क' फिल्म 'एनिमल' से भी खतरनाक और डार्क होगी।
विज्ञापन
Sandeep Reddy Vanga: संदीप वंगा ने जताई माइकल जैक्सन की बायोपिक बनाने की इच्छा, अभिनेता के चयन में उलझे?