Kantara Chapter 1: 'बेंचमार्क सेट कर दिया', सुपरस्टार यश ने की 'कांतारा 2’ की तारीफ; इन सेलेब्स ने भी दी बधाई
Sandeep Reddy Vanga Praises Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी अभिनीत फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को चारों तरफ से तारीफें मिल रही हैं। सुपरस्टार यश, प्रभास, डायरेक्टर प्रशांत नील और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा समेत कई सेलेब्स ने फिल्म की तारीफ की है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विस्तार
साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' गुरुवार को थिएटर्स में रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा सराहना मिल रही है। इसके अलावा मनोरंजन जगत के सितारे भी अभिनेता और उनकी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के अलावा सुपरस्टार यश समेत कई सेलेब्स 'कांतारा चैप्टर 1' की तारीफ कर रहे हैं। जानिए किसने क्या कहा।
‘कांतारा चैप्टर 1’ को बताया मास्टरपीस
मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने आज शुक्रवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने 'कांतारा चैप्टर 1' और ऋषभ शेट्टी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'कांतारा चैप्टर 1 एक मास्टरपीस फिल्म है। भारतीय सिनेमा ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। यह एक सिनेमाई तूफान है, दिव्य और अडिग रहने वाला। ऋषभ शेट्टी ने वन-मैन शो पेश किया है, जिसे उन्होंने अकेले ही गढ़ा और निभाया है।’ इसके साथ ही निर्देशक ने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए अजनीश लोकनाथ को विशेष धन्यवाद दिया।
KANTARA Chapter 1 is a true MASTERPIECE 🙏
INDIAN cinema has never seen anything like this before.
It's a cinematic thunderstorm, raw, divine, and unshakable.
Rishab shetty delivers a true one-man show, crafted and carried single-handedly 🙏@shetty_rishabविज्ञापन विज्ञापन
Special mention to… — Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) October 2, 2025
यह खबर भी पढ़ें: Ramayana: रवि दुबे ने साझा की 'रामायण' की स्क्रिप्ट की तस्वीर, लिखा- हम मिलकर श्री राम की कीर्ति बढ़ाएंगे
ऋषभ शेट्टी ने दी प्यारी प्रतिक्रिया
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के इस ट्वीट पर अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पोस्ट के जवाब में लिखा, ‘धन्यवाद भाई।’ इसके साथ ही उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया है।
Thank you brother ❤️ https://t.co/xG2gSisBR9
— Rishab Shetty (@shetty_rishab) October 2, 2025
इन सेलेब्स ने भी की तारीफ
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के अलावा अभिनेता यश, प्रभास, जूनियर एनटीआर, डायरेक्टर प्रशांत नील, गोपीचंद मलिनेनी जैसे सेलब्स ने भी 'कांतारा चैप्टर 1' की तारीफ की है।
ऋषभ शेट्टी ने यश को कहा- आपकी जिंदगी प्रेरणादायी हैKantara Chapter 1: The New Benchmark for Kannada and Indian Cinema. @shetty_rishab , your conviction, resilience, and sheer devotion are evident in every frame. As the writer, director, and actor, your vision translates into a truly immersive experience on screen.
— Yash (@TheNameIsYash) October 3, 2025
Heartfelt…
ऋषभ शेट्टी ने अभिनेता यश को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यश की जीवन यात्रा उनके लिए प्रेरणा रही है।
Your journey and vision has always been an inspiration, sir.
— Rishab Shetty (@shetty_rishab) October 3, 2025
To witness your achievements today fills me with pride.
Thank you for always standing by me and supporting my work ❤️ https://t.co/otXQnR4yKP
Congratulations to the team of #KantaraChapter1 on scoring a resounding success.@shetty_rishab sir pulled off the unthinkable by excelling both as a mindblowing actor and a brilliant director.
— Jr NTR (@tarak9999) October 2, 2025
My best wishes to the entire cast and crew, along with @hombalefilms, for fearlessly…
#KantaraChapter1 is not just a film, it’s a divine roar & cultural spectacle 🔥@shetty_rishab sir gave a performance of a life time with intensity, devotion & sheer brilliance!! ❤️🔥
— Prasanth Varma (@PrasanthVarma) October 2, 2025
Kudos to the producers @VKiragandur sir @hombalefilms for backing such magic. 👏🏼
I just… pic.twitter.com/VSvK5HHN6c
#KantaraChapter1 is a beautiful cinematic experience.
— Gopichandh Malineni (@megopichand) October 2, 2025
Absolutely loved the world, the characters, and every bit of this grand spectacle.
Kudos to @shetty_rishab garu for excelling in both acting & direction, @rukminitweets is brilliant and DOP #ArvindKashyap’s work is…
Hearing extraordinary reports from everywhere. My heartily congratulations to #Rishabh Shetty and team, #Hombale Films pic.twitter.com/RgF10wXlp2
— Upendra (@nimmaupendra) October 3, 2025
'कांतारा चैप्टर 1' ने की जबरदस्त शुरुआत
ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 60 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है। अब इस वीकएंड फिल्म की कमाई में और बढ़त देखने को मिल सकती है।