फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanchita Ugale Death: Kumkum Bhagya fame actress worked in popular tv shows also played role in Chhaava Movie

Who was Sanchita Ugale? ‘कुमकुम भाग्य' से मिली पहचान, विक्की कौशल की 'छावा' में भी नजर आई थीं संचिता उगले

Mon, 15 Jun 2026 01:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Jun 2026 01:23 PM IST
सार

Sanchita Ugale Death: टेलीविजन जगत से एक दुखद खबर आई है। सीरियल 'कुमकुम भाग्य' फेम चर्चित अभिनेत्री संचिता उगले नहीं रहीं। कथित तौर पर उन्होंने आत्महत्या की है। कौन थीं संचिता? जानिए

विज्ञापन
Sanchita Ugale Death: Kumkum Bhagya fame actress worked in popular tv shows also played role in Chhaava Movie
कौन थीं संचिता उगले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेलीविजन की उभरती हुई कलाकार संचिता उगले नहीं रहीं। 22 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संचिता ने आत्महत्या की है। हालांकि, अभी इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अदाकारा के निधन की खबर से सिनेमा जगत में हलचल मच गई है। 19 घंटे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था, जिसमें काफी खुश नजर आ रही हैं।

विज्ञापन




Sanchita Ugale Death: Kumkum Bhagya fame actress worked in popular tv shows also played role in Chhaava Movie
दिलवाली दूल्हा ले जाएगी - फोटो : इंस्टाग्राम-@sanchita_ugale

इन टीवी सीरियल्स में किया था काम
संचिता उगले उभरती हुई अभिनेत्री थीं। उन्होंने कई चर्चित टीवी सीरियल्स में काम किया था, जिनमें 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' शामिल हैं। वे 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' शो में भी नजर आई थीं। इसमें उन्होंने सुकून का किरदार निभाया। 'कुमकुम भाग्य' से उन्हें अच्छी पहचान मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sanchita Ugale Death: Kumkum Bhagya fame actress worked in popular tv shows also played role in Chhaava Movie
संचिता उगले - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'छावा' में निभाई थी ये भूमिका
टीवी शो के अलावा संचिता धीरे-धीरे बड़े परदे की तरफ अपने कदम बढ़ा रही थीं। उन्होंने साल 2025 में आई विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'छावा' में काम किया था। इस फिल्म में उन्हें ताराबाई की भूमिका में देखा गया था।

विज्ञापन

Sanchita Ugale Death: Kumkum Bhagya fame actress worked in popular tv shows also played role in Chhaava Movie
कौन थीं संचिता उगले - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर थी अच्छी फैन फॉलोइंग
'दंगल टीवी' के शो 'साजन घर' में भी संचिता को देखा गया था। इसमें वे पूजा के किरदार में नजर आई थीं। संचिता की सोशल मीडिया पर भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी। इंस्टाग्राम पर ही उन्हें करीब डेढ़ लाख लोग फॉलो कर रहे थे। 

Sanchita Ugale Death: Kumkum Bhagya fame actress worked in popular tv shows also played role in Chhaava Movie
संचिता उगले - फोटो : Instagram @SanchitaUgale

'छावा' में काम करने पर जताई थी खुशी
फिल्मी बीट की रिपोर्ट के मुताबिक संचिता ने 'छावा' में काम करने को लेकर खुशी जताते हुए कहा था, 'मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनी। इतना अहम और खूबसूरत किरदार निभाना मेरे लिए एक आशीर्वाद जैसा था और मैं जिंदगीभर इसे याद रखूंगी। इतने सारे जाने-माने एक्टर्स के साथ काम करना भी सीखने का एक अच्छा अनुभव रहा। मुझे सोशल मीडिया पर इस रोल के लिए खूब तारीफ मिली हैं और इससे मुझे प्रेरणा मिलती है। बता दें कि संचिता ने  'साइलेंस 2' में भी काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed