फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanam Teri Kasam 2 movie officially announced actor harshvardhan play lead character of movie

Sanam Teri Kasam 2: ‘सुरू’ को पाने के लिए फिर लौट रहा ‘इंदर’, ‘सनम तेरी कसम 2’ की हुई आधिकारिक घोषणा

Tue, 10 Sep 2024 12:43 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 10 Sep 2024 12:43 PM IST
सार

‘सनम तेरी कसम’ के प्रशंसकों को पर्दे पर एक बार फिर ‘सुरू’ और ‘इंदर’ की लव स्टोरी देखने को मिलेगी। फिल्म ‘सनम तेरी कसम 2’ की आधिकारिक घोषणा करते हुए निर्माताओं ने उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Sanam Teri Kasam 2 movie officially announced actor harshvardhan play lead character of movie
सनम तेरी कसम 2 की हुई घोषणा - फोटो : इंस्टाग्राम @sohamrockstrent

विस्तार

बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म सनम तेरी कसम का दूसरे पार्ट की आधिकारिक घोषणा हो गई है। पर्दे पर एक बार फिर ‘इंदर’ और ‘सुरू’ की लव स्टोरी देखने को मिलेगी। मंगलवार को सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता हर्षवर्धन के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए ‘सनम तेरी कसम 2’ की आधिकारिक घोषणा की है।
विज्ञापन


साझा किया पोस्ट
आधिकारिक पोस्ट साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, ‘सनम तेरी कसम 2’ आधिकारिक तौर पर बन रही है! पहली फिल्म की प्रेम कहानी के बाद, हम और भी कुछ लेकर आए हैं! अपडेट के लिए बने रहें!’
विज्ञापन

Gandhari: ‘फिर आई हसनी दिलरूबा’ के बाद एक्शन-थ्रिलर में नजर आएंगी तापसी पन्नू, फिल्म ‘गांधारी’ का हुआ एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षवर्धन निभाएंगे मुख्य किरदार
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ ने बॉलीवुड की शानदार लव स्टोरी फिल्मों में से एक है। बॉक्स ऑफिस पर भी इसका प्रदर्शन अच्छा था। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। अब निर्माताओं ने इसके सीक्वल का एलान कर दिया है। फिल्म में अभिनेता हर्षवर्धन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, बाकी कास्ट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


‘सनम तेरी कसम’ सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज
फिल्म ‘सनम तेरी कसम 2’ की आधिकारिक घोषणा उस वक्त हुई है जब ‘सनम तेरी कसम’ सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने वाली है। अक्टूबर महीने में यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए दोबारा लगेगी। यह प्रशंसकों के लिए एक तरह से सोने पर सुहागा वाली बात है। फिल्म की घोषणा ने फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Soham Rockstar Entertainment (@sohamrockstrent)



‘सनम तेरी कसम’ की स्टार कास्ट
फिल्म सनम तेरी कसम में अभिनेता हर्षवर्धन ने ‘इंदर’ और पाकिस्तानी अभिनेत्री  मावरा होकेन ‘सुरू’ का किरदार निभाते हुए नजर आई थीं। फिल्म में मनीष चौधरी, अनुराग सिन्हा, विजय राज, मुरली शर्मा और अन्य ने महत्वपूर्ण  भूमिका निभाई है।
Vedang Raina: वेदांग रैना ने साझा किया 'जिगरा' में काम करने का अनुभव, आलिया का साथ पाकर खुशी का ठिकाना नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed