फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taapsee pannu and kanika dhillon new action thriller movie announced titled gandhari

Gandhari: ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ के बाद एक्शन-थ्रिलर में नजर आएंगी तापसी पन्नू, फिल्म ‘गांधारी’ का हुआ एलान

Tue, 10 Sep 2024 11:44 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 10 Sep 2024 11:44 AM IST
सार

अभिनेत्री तापसी पन्नू और लेखक-निर्माता कनिका ढिल्लों की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म की घोषणा हो चुकी है। मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।

विज्ञापन
Taapsee pannu and kanika dhillon new action thriller movie announced titled gandhari
तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों की फिल्म 'गांधारी' की हुई घोषणा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘फिर आई हसनी दिलरुबा’ अभिनेत्री तापसी पन्नू और लेखक-निर्माता कनिका ढिल्लों फिर से एक साथ एक नई फिल्म लेकर आ रही हैं। मंगलवार को नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया पर एक शॉर्ट वीडियो साझा करते हुए की। फिल्म का नाम ‘गांधारी’ रखा गया है। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी।
विज्ञापन


नेटफ्लिक्स ने साझा किया वीडियो 
नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को एक शॉर्ट वीडियो साझा करते हुए फिल्म की आधिकारिक घोषणा की। वीडियो के साथ तापसी और कनिका की साथ में एक शानदार तस्वीर भी साझा की गई है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, ‘हसीन लेखिका और अभिनेत्री की जोड़ी की वापसी। कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म के साथ वापस आ रही हैं। ‘गांधारी’ जल्द आ रही है केवल नेटफ्लिक्स पर।’ 
विज्ञापन

Aaradhya Bachchan: सलवार-सूट पहनकर बप्पा के दरबार पहुंचीं आराध्या बच्चन, लोग बोले- अभिषेक नहीं दिखे?
विज्ञापन
विज्ञापन


मां और बच्चे के प्यार को दर्शाएगी फिल्म
वीडियो एक्शन थ्रिलर फिल्म एक अलग तरह के प्यार को दर्शाएगा। फिल्म में मां और बच्चे के बीच गहरे संबंधों को यह फिल्म रेखांकित करेगी। वीडियो की शुरुआत में बैकग्राउंड में सुना जा सकता है, ‘कहते हैं की मां की दुआ हमेशा साथ चलती है, लेकिन जब उसकी बच्चे पर आती है तो काली भी वही बनती है।’
Sikandar: यूरोप में सिकंदर के लिए डांस नंबर शूट करेंगे सलमान-रश्मिका? प्रीतम लेकर आएंगे चार्टबस्टर एल्बम

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)




‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में तापसी-कनिका साथ कर चुकी हैं काम
बता दें कि तापसी पन्नू और कनिका ढिल्लों ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में एक साथ काम कर चुकी हैं। इस फिल्म को कनिका ने ही लिखा है। अब एक बार फिर दोनों की जोड़ी इस फिल्म में नजर आएगी।
Badshah: 'शादी में होंगी समस्याएं', अंतरधार्मिक विवाह करने पर बादशाह के पेरेंट्स ने कर दी थी भविष्यवाणी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed