Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samuk Akshay Kumar New Movie First Look Out Actor Appears Mission To Hunt Down Monstrous Creature

समुक: हाथ में बंदूक, सामने खूंखार राक्षस... अक्षय कुमार की फिल्म का फर्स्ट लुक जारी; जानें कब होगी रिलीज?

Mon, 16 Nov 2026 03:20 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 16 Nov 2026 03:20 PM IST
सार

  • अक्षय कुमार की नई फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने।
  • फिल्म का नाम 'समुक' है और यह अगले साल मई में आने वाली है।
  • फिल्म में अक्षय के साथ रुक्मिणी मैत्रा, विनीते कुमार सिंह भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Samuk Akshay Kumar New Movie First Look Out Actor Appears Mission To Hunt Down Monstrous Creature
समुक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय एक बार फिर दर्शकों के सामने कुछ नया और रोमांचक लेकर आने की तैयारी में हैं। दरअसल, अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म 'समुक' को लेकर चर्चा में आ गए हैं। आज सोमवार को फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया गया है, जिसमें अक्षय कुमार एक ऐसे दुश्मन से मुकाबला करते नजर आ रहे हैं, जो इंसान नहीं बल्कि एक खौफनाक रहस्यमयी जीव है। फिल्म की पहली झलक ने कहानी को लेकर दर्शकों के मन में उत्सुकता बढ़ा दी है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन, रोमांच और डर का मेल देखने को मिलने वाला है।
विज्ञापन
Trending Videos

Samuk Akshay Kumar New Movie First Look Out Actor Appears Mission To Hunt Down Monstrous Creature
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
क्या देखने को मिला फिल्म के पहले लुक में?
फिल्म के मेकर्स ने इसके पहले लुक के साथ एक दिलचस्प कैप्शन भी शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'दुश्मन इंसान नहीं है, लेकिन लड़ाई इंसानियत के लिए है। पीछे हटने का कोई विकल्प नहीं है।' इस कैप्शन से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म की कहानी किसी ऐसे खतरनाक जीव के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका सामना करना पूरी मानवता के लिए जरूरी है।

बता दें कि जारी किए गए वीडियो में अक्षय कुमार गहरे रंग के फॉर्मल सूट में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में एक बड़ी बंदूक है और वह घने, धुंध से भरे जंगल में किसी अनदेखे निशाने पर अपनी बंदूक ताने दिखाई देते हैं।

इसके बाद वीडियो में उस रहस्यमयी जीव की झलक दिखाई जाती है, जिसका चेहरा बेहद डरावना है। उसके बड़े और खतरनाक जबड़े, नुकीले टेढ़े-मेढ़े दांत और मुंह से टपकता गाढ़ा काला तरल उसे और भी डरावना बनाता है।

फिलहाल फिल्म की कहानी और इस रहस्यमयी जीव के बारे में फिलहाल मेकर्स ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, पहली झलक से इतना जरूर पता चलता है कि फिल्म में इंसान और किसी अनजान ताकत के बीच खतरनाक मुकाबला देखने को मिलेगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय कुमार इस फिल्म में किस तरह की चुनौती का सामना करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Samuk Akshay Kumar New Movie First Look Out Actor Appears Mission To Hunt Down Monstrous Creature
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म?
अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में रुक्मिणी मैत्रा, विनीते कुमार सिंह, बनिता संधू और रजत कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। 'समुक' सिनेमाघरों में 28 मई, 2027 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed