फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samantha Ruth Prabhu With Legendary Footballer David Beckham At An Event Video Viral

सामंथा रुथ प्रभु ने लिया डेविड बेकहम का इंटरव्यू, दोनों को साथ देख फैंस हुए उत्साहित; वीडियो वायरल

Fri, 28 Nov 2025 11:50 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 28 Nov 2025 11:50 PM IST
सार

Samantha With David Beckham: साउथ की दिग्गज अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और फुटबॉलर डेविड बेकहम एक साथ नजर आए। दोनों का वीडियो अब वायरल है…

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu With Legendary Footballer David Beckham At An Event Video Viral
सामंथा रुथ प्रभु और डेविड बेकहम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले काफी वक्त से लगातार चर्चाओं में बने दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम अब एक इवेंट में पहुंचे हैं। जहां उनके साथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु भी नजर आईं। अब इस इवेंट के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस इवेंट में सामंथा और डेविड बेकहम ने आपस में बातचीत भी की।

विज्ञापन

सामंथा ने लिया डेविड बेकहम का इंटरव्यू
वायरल हो रहे वीडियो में डेविड बेकहम के साथ साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु भी नजर आईं। डेविड बेकहम और सामंथा रुथ प्रभु को साथ देखने के बाद फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। वीडियो में फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु मुंबई में आयोजित एक इवेंट से बाहर निकलते हुए नजर आए। इसी इवेंट में सामंथा ने डेविड बेकहम का इंटरव्यू भी लिया। इवेंट के अलग-अलग वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक वीडियो में फुटबॉलर स्टेज पर पहुंचते हैं और सभी से हाथ मिलाते हैं। इस दौरान वो सामंथा से भी मिलते हैं। जबकि एक अन्य वीडियो में सामंथा डेविड बेकहम के साथ इंटरव्यू करती दिख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)


 

स्टाइलिश लुक में दिखीं सामंथा
इस इवेंट में सामंथा जहां ग्रे कलर के स्टाइलिश सूट में नजर आईं। वहीं फुटबॉलर डेविड बेकहम ब्लैक टीशर्ट और जींस में काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)


 

लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हैं सामंथा
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पिछले काफी वक्त से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। सामंथा का नाम ‘द फैमिली मैन’ फेम निर्देशक राज निदिमोरू से जुड़ रहा है। सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू कई इवेंट में भी साथ नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने राज निदिमोरू के साथ अपनी रोमांटिक फोटोज भी शेयर की थी। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed