सामंथा रुथ-राज निदिमोरु की शादी की इनसाइड तस्वीरें, करीबी दोस्त शिल्पा रेड्डी ने कीं साझा
Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Wedding: सामंथा और राज की शादी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को फैंस पसंद कर रहे हैं।
विस्तार
फैंस के साथ शेयर कीं फोटोज
एक्ट्रेस ने राज के साथ एक निजी सेरेमनी में शादी रचाई है। पिछले काफी वक्त से सामंथा और राज निदिमोरू एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सामंथा ने शादी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए आज की तारीख कैप्शन में लिखी है। उन्होंने लिखा है, '1.12.2025'।
सामंथा की शादी की तस्वीरें
शिल्पा रेड्डी द्वारा साझा की गई तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली फोटो है जिसमें सामंथा और राज एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में सामंथा राज को मुस्कराते हुए देखती नजर आ रही हैं। सामंथा की शादी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Festival vibe
— Samcults (@Samcults) December 1, 2025
Queen @Samanthaprabhu2 💛#SamanthaRuthPrabhu𓃵#Samantha #SamanthaRuthPrabhu pic.twitter.com/zXLubnFffu
दोनों के रिश्ते की शुरुआत
बताया जाता है कि इस रिश्ते की शुरुआत 2021 में हुई, जब सामंथा ‘द फैमिली मैन 2’ की शूटिंग के दौरान पहली बार राज से मिलीं। दोनों के बीच बढ़ती समझदारी ने समय के साथ एक गहरे रिश्ते का रूप लिया, जिसे उन्होंने इस साल सोशल मीडिया के जरिए धीरे-धीरे पब्लिक किया।
काफी वक्त से थे प्यार के चर्चे
यूं तो काफी वक्त से सामंथा और राज के प्यार के चर्चे फिल्मी गलियारों में चल रहे थे। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। सामंथा के सोशल मीडिया पोस्ट में भी राज के प्यार की खुशबू बिखर गई थी। मगर, दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अफेयर की चर्चाओं पर कुछ नहीं कहा। इस साल सितंबर में पहली बार सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें प्यार को लेकर कुछ लाइनें लिखीं। इसके बाद सुगबुगाहट शुरू हुई कि शायद अभिनेत्री की जिंदगी में किसी की एंट्री हो गई है।
साथ में छुट्टियां मनाते दिखे सामंथा और राज
इसके पहले सामंथा के कुछ और सोशल मीडिया पोस्ट ने राज के साथ उनके अफेयर की खबरों को और हवा दी। एक पोस्ट में दोनों को साथ में छुट्टियां मनाते देखा गया, जहां सामंथा और राज यूएसए की सड़कों पर बाहों में बाहें डाले साथ दिखे।