फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samantha Ruth Prabhu praises Janhvi Kapoor Ulajh says film Outstanding after rajkumar rao shikhar pahariya

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने जान्हवी की फिल्म 'उलझ' की तारीफों के बांधे पुल, बोलीं- असाधारण है...

Thu, 18 Apr 2024 02:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 18 Apr 2024 02:23 PM IST
सार

राजकुमार राव और रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' की तारीफ की है।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu praises Janhvi Kapoor Ulajh says film Outstanding after rajkumar rao shikhar pahariya
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जान्हवी कपूर के पास कई बड़े प्रोजेक्स की फिल्में हैं। जिसमें उनकी तेलुगु डेब्यू फिल्म भी शामिल है। इस तेलुगु फिल्म में वह जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ नजर आएंगी। इसी के साथ उनकी फिल्म 'उलझ' रिलीज के लिए तैयार है। निर्देशक सुधांशु सारिया की आने वाली सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'उलझ' का टीजर 17 अप्रैल को रिलीज किया था। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई थी।  फिल्म 'उलझ' को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहे हैं।
विज्ञापन


उलझ को रिस्पांस
सबसे पहले जान्हवी कपूर की 'उलझ' को लेकर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का प्रतिक्रिया आई थी और इसके बाद राजकुमार राव की प्रतिक्रिया आई थी। अब इसी लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है बॉलीवुड अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का।
विज्ञापन


सामंथा रुथ प्रभु की प्रतिक्रिया
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' को लेकर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होने कैप्शन दिया, ''असाधारण है आपका यह लुक। पहले से भी और अधिक मजबूत जान्हवी कपूर।'' इसके बाद जान्हवी ने समांथा के इस पोस्ट पर रिप्लाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उलझ की कहानी
'उलझ' कहानी है सुहाना की, जो कि एक आईएफएस ऑफिसर है। किस तरह से वह खुदके ही बिछाए हुए जाल में फंस जाती है। जिससे निकलपाना उसके लिए काफी मुश्किल भरा रहता है। यह फिल्म 5 जूलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में जान्हवी के अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। अमृता पांडे और विनीत जैन फिल्म के निर्माता है। इस फिल्म के निर्देशक सुधांशु सरिया हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)



अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही हॉलीवुड स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल के हिंदी रुपांतरण को लेकर लंबे समय से चर्चाएं हो रही हैं। हिंदी में बनने वाली इस सीरीज में वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु लीड रोल में नजर आने वाले हैं। निर्देशक राज एंड डीके की वेब सीरीज 'सिटाडेल' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया जा चुका है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed