फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan shares Karan Arjun Re Release Trailer film is going to release worldwide on 22nd November

Karan Arjun Re-Release Trailer: 'मेरे करण-अर्जुन आएंगे', सलमान खान ने साझा किया फिल्म का ट्रेलर, फैंस उत्साहित

Wed, 13 Nov 2024 10:22 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 13 Nov 2024 10:22 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan shares Karan Arjun Re Release Trailer film is going to release worldwide on 22nd November
करण- अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम @करण- अर्जुन

शाहरुख खान और सलमान खान अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म ' करण अर्जुन ' 22 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने वाली है। जैसे-जैसे फिल्म बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है, निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इसका ट्रेलर जारी कर दिया है। सलमान खान ने हाल ही में, फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी कर फैंस को सरप्राइज दिया है, जिसके बाद यह इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)



 

Salman Khan shares Karan Arjun Re Release Trailer film is going to release worldwide on 22nd November
करण अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमाघरों में किया था शानदार प्रदर्शन
बता दें कि यह फिल्म बड़े सितारों से सजी है। 'करण अर्जुन' में सलमान और शाहरुख खान के साथ काजोल, राखी, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी ने शानदार अभिनय किया था। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया। साल 1995 में आई इस फिल्म को पहली बार बड़े पर्दे पर लाया गया था। फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान को साथ में देखा गया था। फिल्म ने 76 हफ्तों तक सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया था।

Salman Khan shares Karan Arjun Re Release Trailer film is going to release worldwide on 22nd November
करण-अर्जुन - फोटो : वीडियो ग्रैब

यह है फिल्म की कहानी
 इस फिल्म में अमरीश पुरी ने विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके किरदार का नाम दुर्जन सिंह था। फिल्म के डायलॉग और गाने फैंस ने भी पसंद किया। पुनर्जन्म और बदला लेने पर आधारित यह फिल्म दो भाइयों, करण और अर्जुन की कहानी  है। जो पारिवारिक झगड़े के कारण अलग हो जाते हैं। भाग्य उन्हें उनके अगले जन्म में फिर से मिलाता है, जब वे न्याय और मुक्ति की तलाश करते हैं।

Salman Khan shares Karan Arjun Re Release Trailer film is going to release worldwide on 22nd November
करण अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन सितारों से सजी है फिल्म
सलमान और शाहरुख के अलावा, इस फिल्म में राखी, काजोल, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी भी थे। यह दो भाइयों की कहानी है, जो अपनी मां की खातिर बदला लेने के लिए पुनर्जन्म लेते हैं। पिछले कुछ सालों में, 'करण अर्जुन' (1995) अपने 'मेरे करण अर्जुन आएंगे' जैसे यादगार संवादों, 'ये बंधन तो...', 'भंगड़ा पाले', 'राणा जी माफ करना' और 'जाती हूं मैं' जैसे गानों में राजेश रोशन के दिल को छू लेने वाले संगीत और भाईचारे की प्यारी थीम के कारण पॉप संस्कृति में छाई हुई है।

काजोल-शाहरुख खान ने भी साझा किए पोस्ट
इसके अलावा काजोल और शाहरुख खान ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)



View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed