फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan residence firing case Mumbai cops file chargesheet against 9 accused Know Details

Salman Khan: सलमान खान के आवास पर फायरिंग केस में एक्शन में मुंबई पुलिस, नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर

Mon, 08 Jul 2024 09:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 08 Jul 2024 09:17 PM IST
सार

मुंबई पुलिस ने अप्रैल में बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास पर गोलीबारी के मामले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सहित छह गिरफ्तार आरोपियों और तीन वांछित व्यक्तियों के खिलाफ सोमवार को एक विशेष अदालत में चार्जशीट दायर किया है।

विज्ञापन
Salman Khan residence firing case Mumbai cops file chargesheet against 9 accused Know Details
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अप्रैल के महीने में सलमान खान के मुंबई स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो हमलावरों ने गोलीबारी की और फरार हो गए। इस मामले की जांच पुलिस गंभीरता से कर रही है और अब तक कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने इस केस में अब तक नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है, जिसमें कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट
मुंबई पुलिस ने अप्रैल में बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास पर गोलीबारी के मामले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सहित छह गिरफ्तार आरोपियों और तीन वांछित व्यक्तियों के खिलाफ सोमवार को एक विशेष अदालत में चार्जशीट दायर किया है। 1,735 पेज की चार्जशीट अपराध शाखा द्वारा एक विशेष एमसीओसी अदालत में दायर किया गया था। एक अधिकारी ने कहा, 'इसमें तीन खंडों में शामिल विभिन्न जांच दस्तावेज शामिल हैं।'
विज्ञापन


गवाहों के बयान भी हैं शामिल
उन्होंने कहा, सबूतों में 46 गवाहों के बयान और सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज गवाहों के बयान शामिल हैं। एमसीओसी (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण) अधिनियम के तहत इकबालिया बयान, कुल 22 पंचनामा और तकनीकी साक्ष्य भी चार्जशीट दस्तावेजों का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में नजर आएंगे भाईजान
बता दें कि 14 अप्रैल की सुबह दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने बांद्रा में खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पांच राउंड फायरिंग की। जांच के दौरान नई-नई कड़ियां खुल रही हैं। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'सिकंदर' है। इस फिल्म के टाइटल के एलान सलमान खान ने इस ईद पर किया। अगले साल ईद के अवसर पर यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'सिकंदर' का निर्देशन ए आर मुरुगदास कर रहे हैं। फैंस सलमान को एक बार फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं और उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

Anant-Radhika Haldi: अनंत-राधिका की हल्दी सेरेमनी में मेहमानों का आना शुरू, साथ दिखे मुकेश अंबानी और आकाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed