फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan opens up father salim khan surprised everyone at home at sikandar trailer launch

Salman Khan: ‘सिकंदर’ के ट्रेलर लॉन्च पर सलीम खान ने किया कुछ ऐसा, चौंक गए परिवार वाले; सलमान ने बताया किस्सा

Sat, 29 Mar 2025 01:27 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 29 Mar 2025 01:27 PM IST
सार

Salman Khan: सलमान खान ने हाल ही में साझा किया कि कैसे उनके पिता सलीम खान ने ‘सिकंदर’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सभी को चौंका दिया था। आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्या किया था?
 

विज्ञापन
Salman Khan opens up father salim khan surprised everyone at home at sikandar trailer launch
सलमान खान और सलीम खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

विस्तार

सलमान खान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 30 मार्च को फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। हाल ही में अभिनेता ने अपने पिता निर्माता सलीम खान के ट्रेलर लॉन्च में शामिल होने के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता के एक फैसले ने पूरे घर को चौंका दिया था। 

विज्ञापन


सलीम खान ने कैसे घर वालों को चौंकाया?
सलमान खान ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि कैसे उनके पिता ने इस कार्यक्रम में उनके साथ शामिल होने का फैसला करके घर में सभी को चौंका दिया। अभिनेता ने कहा, "उन्होंने जो प्यार और सम्मान कमाया है, वह अभी भी बरकरार है। जब मैं ट्रेलर लॉन्च में शामिल होने के लिए घर से निकल रहा था, तो उन्होंने मुझसे कहा कि वह भी मेरे साथ चलेंगे। हमारे परिवार के हर सदस्य ने पिताजी को देखा और पूछा, 'आपको क्या हो गया है?' जब वह वहां आए तो वह पीछे बैठने के लिए आठ से दस ज्यादा सीढ़ियां चढ़ गए। वह प्रेस का रिएक्शन देखना चाहते थे।"

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: ‘सिकंदर’ का कुर्ता ही नहीं, सलमान के इन लुक्स का खुमार भी फैंस के सिर चढ़कर बोला; देखिए लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेलर से ज्यादा बेहतर होगी फिल्म
जब सलमान खान से पूछा गया कि ‘सिकंदर’ से फैंस क्या उम्मीद कर सकते हैं? इस पर अभिनेता ने कहा कि जो कुछ ट्रेलर में देखा है, यह उससे कहीं ज्यादा होगा। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ 3.5 मिनट का ट्रेलर है। जब आप 2 घंटे 25 मिनट की फिल्म देखेंगे तो आपको समझ में आएगा कि यह ट्रेलर कुछ भी नहीं था। हम ट्रेलर में सब कुछ नहीं डाल सकते। फिल्म में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो आपको पसंद आएंगी। एक्शन फिल्म के लिए इमोशन बहुत जरूरी होते हैं।"


यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: 'भाई कोई विवाद नहीं चाहिए', 'सिकंदर' की रिलीज से पहले सलमान ने हाथ जोड़कर क्यों कही ये बात


विवादों पर क्या बोले सलमान?
जब सलमान से यह पूछा गया कि फिल्म रिलीज के साथ विवाद एक चलन बन गया है। इस पर सलमान ने जवाब देते हुए कहा, "अरे नहीं चाहिए भाई हमको कोई विवाद। बहुत सारे विवादों से गुजरे हैं हम। हमको नहीं चाहिए कोई विवाद। मुझे नहीं लगता कि विवादों से फिल्म हिट होती है।" सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ रविवार यानी कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लंबे समय से इंतजार में रही फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदे हैं। फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास कर रहे हैं, जिन्होंने आमिर खान की ‘गजनी’ का निर्देशन किया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed