फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan film Sikandar song Zohra Jabeen release see the glimps

Zohra Jabeen: सलमान ने दिखाई 'सिकंदर' के गाने की झलक, ब्लैक ड्रेस में रश्मिका के साथ दिखाए जलवे

Mon, 03 Mar 2025 04:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 03 Mar 2025 04:58 PM IST
सार

Zohra Jabeen: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। कल इस फिल्म का गाना 'जोहरा जबीन' रिलीज होने वाला है। इससे पहले सलमान खान ने एक्स पर इस गाने की झलक दिखाई है।

विज्ञापन
Salman Khan film Sikandar song Zohra Jabeen release see the glimps
सलमान रश्मिका - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से

विस्तार

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का गाना कल रिलीज होने वाला है। इससे पहले अभिनेता सलमान खान ने इस गाने की झलक दिखाई है। गाने का नाम 'जोहरा जबीन' है। गाने में रश्मिका मंदाना ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। वह सीढ़ियों से नीचे उतरती हैं। सलमान खान भी ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। पहले वह हाथ जोड़ते हैं फिर सलाम करते हैं।
विज्ञापन

जारी हो चुका है सिकंदर का टीजर
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ईद पर रिलीज होने वाली है। सलमान खान के फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 27 फरवरी को इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर में सलमान खान ने जबरदस्त एंट्री की थी। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम से टीजर को जारी करते हुए लिखा था 'जो दिलों पर करता है राज, वो आज कहलता है सिकंदर'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


सलमान ने मारा डॉयलॉग
टीजर में सलमान खान दुश्मन से लड़ रहे थे। उनके हाथ का फिरोजा दिखा था। उनकी गहरी आंखें दिखाई दी थीं। टीजर में रश्मिका मंदाना की भी झलक दिखाई दी थी। टीजर में सलमान खान डॉयलॉग बोलते हैं 'दादी ने नाम सिकंदर रखा था। दादा ने संजय और प्रजा ने राजा साहब'। 'इंसाफ नहीं, हिसाब करने आया हूं। कायदे में रहो फायदे में रहोगे'। इसके टीजर को 32 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने देख लिया है।

फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि सलमान खान अभिनीत फिल्म 'सिकंदर' को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। एआर मुरुगदास ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में शर्मन जोशी, काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी और सत्यराज भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed