फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan film Battle of Galwan may be postponed due to the reshooting

क्या टल जाएगी 'बैटल ऑफ गलवां' की रिलीज डेट? सलमान की फिल्म में आ रही ये बड़ी दिक्कतें

Sun, 08 Feb 2026 01:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 08 Feb 2026 01:57 PM IST
सार

Battle Of Galwan: फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' पर जोर शोर से काम जारी है। ऐसे में खबरें हैं कि इस फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Salman Khan film Battle of Galwan may be postponed due to the reshooting
बैटल ऑफ गलवां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है। ऐसे में खबर आ रही है कि इस फिल्म की रिलीज टल सकती है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक फिल्म की शूटिंग और री-शूटिंग चल रही है। इससे प्रोडक्शन टाइमलाइन पीछे हो गई है। ऐसे में मौजूदा डेडलाइन को पूरा करना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन

फिल्म की होगी री-शूटिंग
बताया जाता है कि एक हफ्ते का रीशूट 9 फरवरी से मुंबई में शुरू होगा। इस महीने के आखिर तक कुछ और सीन फिल्माए जाने हैं। शूटिंग पूरी होने के बाद टीम एडिटिंग का काम करेगी। इस काम में थोड़ी देरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan film Battle of Galwan may be postponed due to the reshooting
बैटल ऑफ गलवां टीजर रिएक्शन - फोटो : एक्स
रक्षा मंत्रालय में होगी स्क्रीनिंग
फिल्म में देरी होने की दूसरी वजह यह हो सकती है कि इसे रक्षा मंत्रालय में दिखाया जाएगा। मेकर्स का कहना है कि फाइनल कट को लॉक करने से पहले इसमें समय लग सकता है। बताया जाता है कि इन चीजों की वजह से फिल्म का 17 अप्रैल को रिलीज होना मुश्किल लग रहा है। हालांकि फिल्म की रिलीज टलने को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। 

'मेरा भी ऐसा करने का इरादा है', अरिजीत के फैसले पर विशाल ददलानी ने कही बड़ी बात; लोगों को दी यह सलाह

विज्ञापन

कौन है फिल्म का निर्देशक?
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह हैं। इसकी कहानी शिव अरूर और राहुल सिंह की 2022 की किताब इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 के एक चैप्टर से ली गई है। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में हुई भारत-चीन के बीच झड़प के दौरान दिखाए गए साहस और बलिदान की कहानी बताती है। इसके निर्देशक अपूर्व लाखिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed