फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman khan behave like a school children after shooting ended director Ali Abbas Zafar shared

Salman Khan: काम खत्म होते ही बच्चों की तरह खुश हो जाते हैं सलमान खान, निर्देशक ने बताई पैकअप के बाद की कहानी

Sat, 13 Apr 2024 06:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 13 Apr 2024 06:49 PM IST
सार

निर्देशक अली अब्बास जफर ने सलमान खान के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। वह सलमान के साथ ‘सुल्तान’, ‘टाइगर जिंदा है’ और 'भारत' जैसी फिल्में कर चुके हैं।

विज्ञापन
Salman khan behave like a school children after shooting ended director Ali Abbas Zafar shared
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर ने कई फिल्मों में अभिनेता सलमान खान के साथ काम किया है। सलमान के साथ उन्होंने ‘सुल्तान’, ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘भारत’ जैसी फिल्में की हैं। हाल ही में निर्देशक की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

विज्ञापन



अक्षय कुमार ने फिल्म रिलीज से पहले सलमान को किया था फोन

सलमान खान हर साल ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करते हैं, लेकिन इस बार ईद पर अक्षय कुमार की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने सिनेमाघरों में जगह बनाई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईद पर फिल्म रिलीज करने से पहले अक्षय कुमार ने सलमान खान से फोन पर बात की थी। अक्षय यह जानना चाहते थे कि उनकी कोई फिल्म ईद पर तो नहीं आ रही। इस बीच एक बातचीत में फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने सलमान खान को लेकर कई दिलचस्प बातें बताई हैं।
विज्ञापन

अरबाज-शूरा की ईद की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
 

‘सलमान अपने आप में एक इंडस्ट्री हैं’

निर्देशक ने एक साक्षात्कार में सलमान खान के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा, ‘सलमान अपने आप में एक इंडस्ट्री हैं। मुझे नहीं लगता कि आप अनुमति मांग कर छोटे हो जाएंगे। खासकर, जब वह सलमान हों, वह हमसे बहुत बड़े हैं। इसलिए, अक्षय ने उन्हें फोन किया और पूछा क्या वो ईद पर किसी फिल्म की  योजना तो नहीं बना रहे। अगर ऐसा है तो हम अपनी तारीख नहीं बताएंगे। उन्होंने कहा यह मेरी किसी फिल्म की तारीख नहीं है। आप आगे बढ़ सकते हैं।’

 

अनबन के बाद भी साथ करते हैं काम 

अली ने यह भी साझा किया कि उनकी सलमान के साथ कुछ असहमतियां भी रही हैं, लेकिन इससे उनके रिश्ते पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। निर्देशक ने कहा, ‘मैं आज जो कुछ भी हूं वो सलमान की वजह से हूं। उन्होंने मेरे करियर में बड़ा योगदान दिया है। मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि मेरे और उनके बीच में अच्छी समझ है। इसका मतलब ये नहीं की हमारे बीच सबकुछ ठीक है। हमारे बीच कई चीजों पर मतभेद रहे हैं, लेकिन हमारे बीच जो रिश्ता है वो सौ प्रतिशत दिल से है’।

 

50 की उम्र में भी बच्चों जैसी हरकत करते हैं सलमान खान

निर्देशक ने सलमान खान के मजाकिया व्यक्तित्व के बारे में भी अपने अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने कहा कि 50 साल की उम्र में भी वह बच्चों की तरह व्यवहार करते हैं। अली ने कहा कि जब हम पैकअप की घोषणा करते है तो वह किसी स्कूली बच्चे की तरह खुश हो जाते हैं। निर्देशक ने आगे कहा, ‘जैसे ही मैं पैकअप कहता हूं वो कहते हैं चलो पार्टी करते हैं। वे ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे स्कूल खत्म हो गया हो’।
GOAT: इस दिन धूम मचाएगा 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का पहला गाना, निर्माताओं ने पोस्टर जारी कर बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed