Saira Banu: स्वतंत्रता दिवस पर सायरा बानो ने पति दिलीप कुमार को इसलिए किया याद, कहा- 'एकदम देसी आदमी थे...'
Saira Banu Praise Dilip Kumar: सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'कर्मा' के कुछ सीन हैं। वीडियो में इसी फिल्म का गाना 'ऐ वतन तेरे लिए' बज रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें 1986 में रिलीज हुई फिल्म 'कर्मा' के कुछ सीन हैं। वीडियो में इसी फिल्म का गाना 'ऐ वतन तेरे लिए' बज रहा है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा 'कई यादें सिर्फ तस्वीरों में नहीं रहती हैं, ये हमारे अंदर सांस लेती हैं। मेरी यादें अक्सर लौट आती हैं, जिस तरह घर की खुशबू लिए एक हवा आती है। मैं अंग्रेजी समाज में पली बढ़ी हूं। लेकिन मेरा दिल अपनी मातृभूमि भारत में ही रहा।'
सायरा बनो ने आगे लिखा 'मेरा दिल हमेशा उस तरह से रहा जिस तरह से हमारे पिता ने मुझे और मेरे भाई सुल्तान को सिखाया था। हमें हमारे घर का खाना बहुत अच्छा लगता था। बहुत दूर रहने के बावजूद मेरा दिल हमेशा मातृभूमि से जुड़ा रहा।'
यह खबर भी पढ़ें: Independence Day: अक्षय ने सफाईकर्मियों तो सोनू ने जवानों संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, सेलेब्स ने यूं दी बधाई
सायरा बानो ने दिलीप कुमार को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा बताया। उन्होंने लिखा 'आज, जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे लगता है कि कैसे सब कुछ ऐसे हुआ जैसे खुद ऊपर वाले ने इसे लिखा हो। ऊपर वाले को पता था कि मैं असल में कहां की हूं। ऐसे में उन्होंने एक तोहफे के तौर पर मुझे मेरा पति दिया। दिलीप साहब अब तक के सबसे देसी इंसान थे। वह एक ऐसी आत्मा थे जिसने अपनी जड़ों को संभाला। वह देशभक्त थे।'
सायरा बानो ने यह कहते हुए अपनी बात खत्म की 'आज, जब भारत अपनी आजादी के 78 साल पूरे कर रहा है, मेरा दिल इस सफर के लिए और उन लोगों के लिए कृतज्ञता से भर गया है जिन्होंने मुझे बड़ा किया। आजादी का मतलब सिर्फ आजाद होना नहीं है। इसका मतलब है हम जो हैं उसके प्रति सच्चे रहना। अपनी विरासत को संजोना और उन लोगों की विरासत का सम्मान करना, जिन्होंने इस धरती के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।
सायरा बानो और दिलीप कुमार
सायरा बानो और दिलीप कुमार की शादी 11 अक्टूबर 1966 को हुई थी। 7 जुलाई 2021 को दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन हो गया था।