फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sadhana Shivdasani Death Anniversary Know Unknown Facts about Actress love life and Career Struggles

Sadhana Shivdasani: जब इस अभिनेत्री का हेयरस्टाइल बन गया था टॉप ट्रेंड, सबसे ज्यादा लेती थीं फीस, जानें

Wed, 25 Dec 2024 08:08 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 25 Dec 2024 08:08 AM IST
सार

 2 सितंबर 1941 को पाकिस्तान के कराची में जन्मी अभिनेत्री साधना अपने माता-पिता की अकेली संतान थीं। बंटवारे के बाद उनका पूरा परिवार मुंबई में आ बसा था। अभिनेत्री के पिता को उस समय साधना बोस पसंंद थीं इसलिए अपनी बेटी का नाम भी उन्होंने साधना ही रखा।

विज्ञापन
Sadhana Shivdasani Death Anniversary Know Unknown Facts about Actress love life and Career Struggles
साधना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
हिंदी सिनेमा में हर कोई अपनी पहचान बनाने का मोहताज होता है। हालांकि, कुछ हीरे ऐसे होते हैं, जो सदियों तक अपनी चमक बरकरार रखते हैं। युगों-युगों तक उनके नाम के चर्चे कायम रहते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही नगीना से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो अपने अभिनय के अलावा अपनी हेयरस्टाइल से आज भी लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। हम साधना शिवदसानी की बात कर रहे हैं। आज उनकी पुण्यतिथि पर जानते हैं, अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में।

हिंदी सिनेमा की नामी अभिनेत्री थीं साधना
 2 सितंबर 1941 को पाकिस्तान के कराची में जन्मी अभिनेत्री साधना अपने माता-पिता की अकेली संतान थीं। बंटवारे के बाद उनका पूरा परिवार मुंबई में आ बसा था। अभिनेत्री के पिता को उस समय साधना बोस पसंंद थीं इसलिए अपनी बेटी का नाम भी उन्होंने साधना ही रखा। हालांकि, यह बेहद कम ही लोग जानते हैं कि अभिनेत्री साधना का कपूर खानदान से भी रिश्ता है। साधना के पिता और एक्ट्रेस बबीता के पिता हरि शिवदासानी सगे भाई थे। साधना अभिनेत्री करिश्मा कपूर और करीना कपूर की आंटी थीं।
विज्ञापन


ऐसे की थी करियर की शुरुआत
साधना ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। साधना अभिनेता राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' में एक गाना मुड़-मुड़ के न देख के कोरस में नजर आई थीं। इसके दो साल बाद साधना को फिल्म 'अबाना' में लीड रोल में काम किया। इसके बाद प्रोड्यूसर सशाधर मुखर्जी की नजर साधना की मैग्जीन पर छपी तस्वीरों पर गई। इसके बाद उन्होंने साधना को पहला मौका अपनी फिल्म 'लव इन शिमला' में दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ट्रेंड में आया साधना हेयरस्टाइल
साधना के हेयरस्टाइल के पीछे भी एक अनकही कहानी छुपी हुई है। दरअसल शूटिंग के दौरान डायरेक्टर आरके नैय्यर ने अभिनेत्री का माथा छिपाने के लिए हॉलीवुड एक्ट्रेस ऑडी हेपबर्न की तरह साधना का हेयर स्टाइल करवा दिया। इसके बाद यह हेयरस्टाइल इतना पॉपुलर हुआ कि लोगों ने इसका नाम ही साधना हेयरस्टाइल रख दिया था।


अंतिम समय में नहीं था कोई साथ
आखिरी समय में साधना को थायराइड की बीमारी हो गई थीं। जिससे उनकी आंखों पर भी असर पड़ने लग गया था। अपने अंतिम दिनों में भी साधना गुमनामी जैसी जिंदगी में ही रहीं। उनका कोई अपना करीबी नहीं था। आखिरकार 25 दिसंबर 2015 को मुंबई में साधना का निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed