फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saaraa Khan and krishh pathak got married shares photos from Nikah Ceremony To Saat Phere

'कुबूल है से सात फेरे तक'; कोर्ट मैरिज के बाद सारा खान-कृष पाठक ने रीति-रिवाज से रचाई शादी, शेयर कीं तस्वीरें

Sat, 06 Dec 2025 04:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 06 Dec 2025 04:21 PM IST
सार

Saaraa Khan-Krishh Pathak Wedding: चर्चित टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने कृष के साथ इस साल अक्तूबर में कोर्ट मैरिज की थी। अब दोनों ने हिंदू-मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ शादी की है। कपल ने शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

विज्ञापन
Saaraa Khan and krishh pathak got married shares photos from Nikah Ceremony To Saat Phere
सारा खान-कृष पाठक - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सारा खान और कृष पाठक ने इस साल अक्तूबर मे विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत कोर्ट मैरिज की थी। अब कपल ने रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई है। सारा और कृष ने हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। पहले कपल ने निकाह किया, फिर हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह किया। शादी की खूबसूरत फोटोज कपल ने फैंस के साथ शेयर की हैं।

विज्ञापन

Saaraa Khan and krishh pathak got married shares photos from Nikah Ceremony To Saat Phere
सारा खान-कृष पाठक - फोटो : इंस्टाग्राम

'कुबूल है से सात फेरे तक'
सारा खान और कृष पाठक ने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है। कोर्ट मैरिज के बाद कपल ने अब निकाह और विवाह करके एक-दूजे का हाथ थामा है। एक संयुक्त इंस्टाग्राम पोस्ट में शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए कपल ने लिखा है, 'कुबूल है से सात फेरे तक..., हमारे प्यार ने अपनी खुद की एक स्क्रिप्ट लिखी है और हमारी दोनों दुनियाओं ने कहा-हां'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saaraa Khan (@ssarakhan)


विज्ञापन
विज्ञापन

Saaraa Khan and krishh pathak got married shares photos from Nikah Ceremony To Saat Phere
सारा खान और कृष पाठक - फोटो : इंस्टाग्राम@ssarakhan

कौन हैं कृष पाठक?
आपको बता दें कि कृष पाठक अभिनेता सुनील लहरी के बेटे हैं। सुनील लहरी को 1980 के दशक के लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'रामायण' में लक्ष्मण की भूमिका के लिए जाना जाता है। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए, कृष पाठक ने अभिनय में कदम रखा। उन्होंने 'पीओडब्ल्यू- बंदी युद्ध के' और 'ये झुकी झुकी सी नजर' जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया।

विज्ञापन

Saaraa Khan and krishh pathak got married shares photos from Nikah Ceremony To Saat Phere
सारा खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ssarakhan

सारा खान हैं चर्चित टीवी एक्ट्रेस
सारा खान का जन्म 6 अगस्त 1989 को भोपाल में हुआ। वह सुन्नी मुस्लिम परिवार से आती हैं। सारा खान ने सबसे पहले मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2007 में उन्होंने टीवी शो 'सपना बाबुल का... बिदाई' से अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह साल 2010 में 'प्रीत से बंधी ये डोरी राम मिलाई जोड़ी' में मोना का किरदार निभाया। इसके बाद सारा 2013 में 'जुनून- ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' और 2014 में 'ससुराल सिमर का' में नजर आईं। 2015 में वह टीवी शो 'सौभाग्यालक्ष्मी' में नजर आईं। वह 'जाना ना दिल से दूर' में भी नजर आईं। हाल के वर्षों में सारा खान 'पलकों की छांव में 2', 'लॉक अप' और 'स्पाई बहू' जैसे शोज में नजर आईं।  'वे बिग बॉस 4' का हिस्सा भी रही हैं।

Saaraa Khan and krishh pathak got married shares photos from Nikah Ceremony To Saat Phere
सारा खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ssarakhan

पहले कर चुकी हैं शादी
सारा खान ने साल 2010 में अली मर्चेंट से शादी की थी। हालांकि साल 2011 में उनका तलाक हो गया। यह शादी बहुत सुर्खियों में रही थी क्योंकि यह शादी 'बिग बॉस 4' में हुई थी। इल्जाम था कि शादी के लिए जोड़े को पैसे दिए गए थे। हालांकि चैनल ने इस बात से इनकार किया था। सारा ने 'सच का सामना' में बताया था कि उन्होंने यह शादी प्रचार के लिए की थी। उन्होंने कबूल किया कि यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed