{"_id":"6614f27a2fc13523bf0fd103","slug":"s-shankar-upcoming-film-game-changer-actor-ram-charan-and-wife-upasana-flew-for-akhil-akkineni-birthday-party-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Charan-Upasana: अखिल अक्किनेनी की पार्टी के लिए राम चरण और उपासना ने भरी उड़ान, साधारण लुक में दिखा जोड़ा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ram Charan-Upasana: अखिल अक्किनेनी की पार्टी के लिए राम चरण और उपासना ने भरी उड़ान, साधारण लुक में दिखा जोड़ा
Tue, 09 Apr 2024 01:17 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2024 01:17 PM IST
सार
अखिल की पार्टी के लिए जाने के दौरान राम चरण की पत्नी उपासना फ्लोरल ड्रेस पहने नजर आईं। वे इसमें काफी खूबसूरत लग रही थी।
विज्ञापन
राम चरण और उपासना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना जल्द ही अखिल अक्किनेनी के जन्मदिन पर जश्न मनाते हुए दिखाई देंगे। हाल ही में दोनों को हैदराबाद में देखा गया है, जहां से वे उड़ान भरने वाले थे।
विज्ञापन
इस लुक में दिखें राम और उपासना
अखिल की पार्टी के लिए जाने के दौरान राम चरण की पत्नी उपासना फ्लोरल ड्रेस पहने नजर आईं। वे इसमें काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं, राम चरण को शर्ट और पैंट पहने हुए देखा गया। उन्होंने एक बेसबॉल कैप भी पहन रखी थी। उस दौरान वे फोन पर किसी से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
पहली बार दिखी थीं राम चरण की बेटी
पिछले दिनों राम चरण अपनी पत्नी और बेटी के साथ थाईलैंड में छुट्टी मनाने गए थे। राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने उस दौरान अपने एक्स हैंडल पर बेटी क्लिन कारा की तस्वीर साझा की थी। यह पहला मौका था, जब प्रशंसकों ने उनकी बेटी को देखा था। प्रशंसक राम और उपासना की बेटी क्लिन कारा की एक झलक पाने के लिए कई दिनों से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
Maidaan: 'मैदान' की 'बड़े मियां छोटे मियां' से तुलना पर प्रियामणि ने दिया जवाब, पृथ्वीराज के लिए कही यह बात
'गेम चेंजर' में अलग अंदाज में दिखेंगे राम चरण
राम चरण की आने वाली फिल्म का नाम 'गेम चेंजर' है। यह एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। इसकी वजह यह है कि राम चरण इस फिल्म में दो भूमिकाओं में देखने को मिलेंगे। फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया है। 'गेम चेंजर' में राम चरण के साथ-साथ कियारा आडवाणी, एसजे सूर्या, सुनील, श्रीकांत, नासर, जयराम, अंजलि और समुथिरकानी भी काम करते हुए नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज की तारीख को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है।