फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ruslaan actor and Salman khan brother in law Aayush Sharma spoke on the rumors of divorce with Arpita Khan

Aayush Sharma: 'रुसलान' के पिटने के बीच तलाक की अफवाहों पर बोले सलमान के जीजा आयुष शर्मा, बताई मजे की बात

Fri, 10 May 2024 10:25 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 10 May 2024 10:25 AM IST
सार

आयुष शर्मा और अर्पिता खान ने साल 2014 में शादी की थी। शादी के बाद से कई बार तलाक की अफवाहें उड़ चुकी है। अब आयुष शर्मा ने खुद एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान इन अफवाहों पर खुलकर बात की है। 

विज्ञापन
Ruslaan actor and Salman khan brother in law Aayush Sharma spoke on the rumors of divorce with Arpita Khan
आयुष शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @aaysharma

विस्तार

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा पिछले कुछ दिनों में अपनी फिल्म 'रुसलान' को लेकर चर्चा में थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई और न ही इसे दर्शकों की ओर से कोई भाव मिला। इन दिनों आयुष की फिल्म से ज्यादा चर्चा उनकी शादी की हो रही है। उन्होंने हाल ही में, एक साक्षात्कार में अपने तलाक की अफवाहों को लेकर बात की है।

विज्ञापन


Tenzing Movie: टॉम हिडलस्टन निभाएंगे एडमंड हिलेरी का किरदार, तेनजिंग नोर्गे के लिए जारी है हीरो की तलाश
विज्ञापन


पैपराजी ने पूछा था तलाक का सवाल
आयुष शर्मा और अर्पिता खान ने साल 2014 में शादी की थी। शादी के बाद से कई बार तलाक की अफवाहें उड़ चुकी है। अब आयुष शर्मा ने खुद एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान इन अफवाहों पर खुलकर बात की है। एक पुरानी घटना को याद करते हुए आयुष ने बताया कि एक बार वह अपने बेटे के साथ खाना खाने के लिए गए थे, तभी एक पैपराजी ने उन्हें सवाल पूछने के लिए घेर लिया। पैपराजी ने उनसे पूछा था कि क्या वह तलाक लेने वाले हैं। यह सुनकर आयुष दंग रह गए थे। इस हैरान कर देने वाले सवाल को सुनने के बाद आयुष घर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी अर्पिता खान से भी यह सवाल किया कि क्या वह तलाक देने वाली है। आयुष ने बताया कि वह दोनों इस बात पर जमकर हंसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Jyothika: 'मुझे 27 साल तक नहीं मिला किसी हिंदी फिल्म का ऑफर', बॉलीवुड में लंबे ब्रेक पर छलका ज्योतिका का दर्द

आयुष की एक और फिल्म हुई फ्लॉप
'रुसलान' का निर्देशन करण एल भूटानी ने किया है। यह एक एक्शन फिल्म है। आयुष को उम्मीद थी कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। रिलीज होने के बाद से ही फिल्म हर एक दिन दर्शकों के लिए तरसती रही। इसका बजट 25 करोड़ रुपये का बताया गया था। 'रुसलान' बॉक्स ऑफिस पर इसका आधा भी नहीं कमा पाई। फिल्म का निर्माण श्री सत्य साई आर्ट्स ने किया है। आयुष के अलावा सुश्री श्रेया मिश्रा और जगपति बाबू ने भी फिल्म में काम किया है।

Karan Johar: शाहरुख ने ऐसा क्या कर दिया कि रोज शुक्रिया अदा करते हैं करण? स्टार निर्देशक ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed