Son Of Sardaar 2: फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फफक कर रो पड़ीं रोशनी वालिया, बोलीं- ‘एक छोटे शहर से आकर…’
Roshni Walia Gets Emotional: आज शुक्रवार को अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेत्री रोशनी वालिया भावुक हो गईं।
विस्तार
टीवी अभिनेत्री रोशनी वालिया 'सन ऑफ सरदार 2' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। शुक्रवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एक्ट्रेस रोने लगी। आपको बताते चलें कि साल 2012 में अभिनेत्री ने ‘लक्ष्मी तेरे आंगन’ टीवी धारावाहिक से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। आइए जानते हैं किस बात पर भावुक हुईं अभिनेत्री।
रोशनी वालिया हुईं भावुक
शुक्रवार को अजय देवगन अभिनीत 'सन ऑफ सरदार 2' फिल्म का ट्रेलर रिलीज गया, जिसके लिए मुंबई में एक समारोह आयोजित किया गया। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेत्री रोशनी वालिया को भावुक होते देखा गया। फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘ये एक कॉमेडी फिल्म है, लेकिन मैं रोने लगूंगी क्योंकि मेरे लिए ये बहुत बड़ी बात है, लेकिन बहुत बहुत धन्यवाद।’ बाद में उन्होंने मजाक में कहा, ‘मेरा मेकअप खराब हो जाएगा।’
यह खबर भी पढ़ें: Shruti Haasan: ‘मैं एक नास्तिक परिवार से आती हूं’, श्रुति ने बताया किस चीज से है कमल हासन को नफरत
छोटे शहर से आकर भी किया बड़ा काम
आगे रोशनी वालिया ने कहा, ‘इतनी बड़ी फिल्म है और सबके साथ काम करने का मौका मिला है, बहुत अच्छा लग रहा है। एक छोटे शहर से आकर सबके साथ खड़ी हूं, यह मेरी लिए बहुत बड़ी बात है। मैं बहुत अभिभूत हूं सर, मैं बोल नहीं पाऊंगी।’ इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘मुझे एक बहन (मृणाल ठाकुर) मिली, और मुझे एक ऐसे व्यक्ति (अजय देवगन) मिले जिसे मैं वास्तव में पिता के रूप में मानती हूं। मैं बहुत खुश हूं कि ये मेरी पहली फिल्म है, वो भी इन सब के साथ।’
सन ऑफ सरदार 2 के बारे में
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा हैं। एक्शन कॉमेडी ड्र्मा फिल्म साल 2012 की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और संजय मिश्रा होंगे। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी।