फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Robert De Niro Will Honored With Palme d'Or Award From Leonardo DiCaprio In Cannes Film Festival

Cannes 2025: पाल्मे डी'ओर से सम्मानित होंगे हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो, लियोनार्डो डीकैप्रियो देंगे अवॉर्ड

Tue, 13 May 2025 10:39 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 13 May 2025 10:39 AM IST
सार

Robert De Niro: आज से प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल कान का आयोजन शुरू हो गया है। ये समारोह 24 मई तक चलेगा। इसके उद्घाटन समारोह में हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डी नीरो सम्मानित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Robert De Niro Will Honored With Palme d'Or Award From Leonardo DiCaprio In Cannes Film Festival
लियोनार्डो डिकैप्रियो और डी नीरो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता और निर्माता रॉबर्ट डी नीरो को 2025 के कान फिल्म फेस्टिवल में पाल्मे डी'ओर से सम्मानित किया जाएगा। रॉबर्ट डी नीरो को लाइफटाइम अचीवमेंट के तौर पर दिग्गज अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो द्वारा पाल्मे डी'ओर अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। ये सम्मान कान फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में ही दिया जाएगा। डी नीरो अब तक दो ऑस्कर समेत कई अवॉर्ड्स को पहले ही अपने नाम कर चुके हैं।

विज्ञापन

एकसाथ काम कर चुके हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो और डी नीरो
लियोनार्डो डिकैप्रियो द्वारा डी नीरो को ये सम्मान मिलना और भी खास है। क्योंकि दोनों एकसाथ काम भी कर चुके हैं। डिकैप्रियो और डी नीरो ने पहली बार 1993 में आई फिल्म ‘दिस बॉयज लाइफ’ में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’ में फिर एक साथ नजर आए थे। जिसे 2023 के कान्स में आधिकारिक चयन में दिखाया गया था।

विज्ञापन

कान की ओर से रॉबर्ट डी नीरो की प्रशंसा करते हुए उन्हें सिनेमा का लीजेंड बताया गया। जिन्होंने सिनेमा को एक अलग स्तर पर पहुंचाने का काम किया है। पाल्मे डी'ओर समारोह के बाद, एमिली बोनिन की म्यूजिकल कॉमेडी ‘लीव वन डे’ दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ेंCannes 2025: आज से शुरू हाेगा कान फिल्म फेस्टिवल, आलिया करेंगी डेब्यू; ऐश्वर्या से लेकर करण जाैहर तक नजर आएंगे


13 से 24 मई तक होगा कान का आयोजन
78वें कान फिल्म फेस्टिवल आयोजन 13 मई से 24 मई तक किया जाएगा। इसमें देश-दुनिया की कई चर्चित हस्तियां शामिल होंगी। आलिा भट्ट, ऐश्वर्या राय और जान्हवी कपूर समेत भारतीय फिल्म जगत के भी कई चर्चित चेहरे अलग-अलग श्रेणियों में फिल्म फेस्टिवल में रौनक बिखरेंगे।

यह खबर भी पढ़ें: F1 Trailer: 'एफ 1' का शानदार हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज, फॉर्मूला वन में सीधी बात नो बकवास फंडा अपनाएंगे ब्रैड पिट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed