फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rj Mahvash Breaks Silence Amid Rumours Of A Relationship With Chahal Talks About Unfollowing The Cricketer

चहल के साथ रिलेशनशिप की खबरों के बीच आरजे महवश ने तोड़ी चुप्पी, क्रिकेटर को अनफॉलो करने पर कही बड़ी बात

Sun, 17 May 2026 05:40 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 17 May 2026 05:40 PM IST
सार

RJ Mahvash and Yuzi Controversy: बीते दिनों आरजे महवश का नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा था। कई लोग कह रहे थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इस मामले पर महवश ने खुलकर बात की है। 

विज्ञापन
Rj Mahvash Breaks Silence Amid Rumours Of A Relationship With Chahal Talks About Unfollowing The Cricketer
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों आरजे महवश और युजवेंद्र चहल की दोस्ती फिर चर्चा में है। हाल ही में दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद उनके रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगीं। अब इस पूरे मामले पर महवश ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

अनफॉलो करना कोई बड़ी बात नहीं
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बात करते हुए महवश ने कहा कि लोग छोटी-छोटी बातों को बहुत बड़ा बना देते हैं। उन्होंने कहा, ‘दोस्तों के बीच बहस होना, एक-दूसरे को अनफॉलो करना कोई बड़ी बात नहीं है। जिन दोस्तों के साथ आपने हंसी-मजाक के पल बिताए हों, उनके लिए दिल में कड़वाहट नहीं रखनी चाहिए। मैं हमेशा उनके लिए अच्छा ही चाहूंगी।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘जिंदगी बहुत छोटी है। लोगों को माफ करके आगे बढ़ जाना चाहिए। दोस्तों के बीच फॉलो-अनफॉलो का ड्रामा चलता रहता है, इसमें इतना बड़ा मुद्दा बनाने जैसी कोई बात नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Rj Mahvash Breaks Silence Amid Rumours Of A Relationship With Chahal Talks About Unfollowing The Cricketer
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम@rj.mahvash

रिलेशनशिप पर कही ये बात
जब उनसे पूछा गया कि क्या कभी उनका रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ा था, तो महवश ने साफ इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं था। मैं दोस्ती को बहुत अहमियत देती हूं। उस समय वह अपने जीवन के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और हमने सिर्फ एक अच्छे दोस्त की तरह उनका साथ दिया।’

Rj Mahvash Breaks Silence Amid Rumours Of A Relationship With Chahal Talks About Unfollowing The Cricketer
आरजे महवश, युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों शुरू हुई थीं डेटिंग की अफवाहें?
दरअसल, युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को कई बार साथ देखा गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप की खबरें तेज हो गई थीं। खासकर धनाश्री वर्मा से चहल के तलाक के बाद ये चर्चाएं और बढ़ गईं। हालांकि दोनों हमेशा यही कहते आए हैं कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

ये भी पढ़ें- Samwad: लखनऊ संवाद में शामिल होंगी ऋचा चड्ढा और श्वेता त्रिपाठी, सिनेमा में नायिकाओं की भूमिका पर होगी बातचीत

इससे पहले चहल ने भी एक पॉडकास्ट में इन अफवाहों पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था, ‘लोग जो सोचना चाहते हैं सोच सकते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed