Ritwik Bhowmik: ओटीटी के बाद अब बॉलीवुड डेब्यू करेंगे रित्विक भौमिक, इस फिल्म में आएंगे नजर
Ritwik Bhowmik to make Bollywood debut: बॉलीवुड अभिनेता रित्विक भौमिक ओटीटी के बाद अब अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। 'बंदिश बैंडिट्स' से अपनी पहचान बना चुके एक्टर किस फिल्म में नजर आएंगे, चलिए जानते हैं।
विस्तार
डिजिटल स्टार से फिल्मी हीरो तक
रित्विक भौमिक ने अमेजन प्राइम की म्यूजिकल वेब सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ (2020) में राधे राठौर का किरदार निभाया, जिसके बाज उनकी पहचान बनी। इसके बाद रित्विक ने ‘मजा मा’ (2022) और ‘खाकी: द बंगाल चैप्टर’ (2023) जैसी प्रोजेक्ट्स में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अब, फिल्मों में डेब्यू के साथ उनका करियर एक नए मोड़ पर पहुंचने वाला है।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Hrithik Roshan: ‘आप मेरे जीवन के सबसे अच्छे शिक्षक हो’, ऋतिक ने पिता राकेश रोशन को खूबसूरत अंदाज में दी बधाई
‘अभूतपूर्व’ में खास किरदार
इस फिल्म में रित्विक ‘अभय’ नाम के युवक का रोल निभाएंगे। कहानी एक ऐसी मोहब्बत के इर्द-गिर्द घूमती है जो जिंदगी और मौत की बंदिशों के आगे बढ़ जाती है। आगरा के बैकड्रॉप पर बनी इस फिल्म में रोमांस और कॉमेडी का मिश्रण दिखाया जाएगा।
इंस्टाग्राम पर हुआ ऐलान
शनिवार को फिल्म से रित्विक का पहला लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। पोस्ट के साथ लिखा गया था कि यह कहानी एक ऐसी प्रेमकथा है जो अब तक न कही गई और न सुनी गई। यह झलक दर्शकों को फिल्म की दुनिया का अहसास कराने के लिए थी, जबकि पूरा सफर उन्हें सिनेमाघरों में दिखाई देगी।
फिल्म का प्रोडक्शन
फिल्म ‘अभूतपूर्व’ का निर्माण ख्याति मदान की कंपनी नॉट आउट एंटरटेनमेंट कर रही है। अभी फिल्म की बाकी कास्ट और टीम से जुड़े डीटेल्स सामने नहीं आए हैं, लेकिन यह निश्चित है कि इसे बड़े पैमाने पर पेश किया जाएगा।