फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Riteish Deshmukh Feels Fortunate To Part Of Franchise Movies Like Housefull Masti And Dhamaal

Riteish Deshmukh: फ्रेंचाइजी फिल्मों में काम करने पर खुद को लकी मानते हैं रितेश, फैंस को दिया सफलता का श्रेय

Tue, 12 Aug 2025 01:22 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 12 Aug 2025 01:22 PM IST
सार

Riteish Deshmukh In Franchise Movies: ‘धमाल’, ‘मस्ती’ और ‘हाउसफुल’ जैसी सुपरहिट फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहने वाले रितेश देशमुख खुद को भाग्यशाली मानते हैं।

विज्ञापन
Riteish Deshmukh Feels Fortunate To Part Of Franchise Movies Like Housefull Masti And Dhamaal
रितेश देशमुख और हाउसफुल 5 का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@riteishd

विस्तार

अभिनेता रितेश देशमुख पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जॉनर की कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, रितेश अपने करियर में कुछ एक फ्रेंचाइजी फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं, जो उनके करियर में हिट फिल्में लेकर आया है। इसमें ‘हाउसफुल’ और ‘मस्ती’ जैसी फ्रेंचाइजी फिल्में शामिल हैं। वो एक बार फिर ‘मस्ती’ के चौथे पार्ट में भी नजर आने वाले हैं। अब इन फ्रेंचाइजी फिल्मों को लेकर बात करते हुए अभिनेता ने इन्हें अपने लिए भाग्यशाली बताया है।

विज्ञापन

खुद को खुशकिस्मत मानते हैं रितेश देशमुख
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने करियर में फ्रेंचाइजी फिल्मों में काम करने को लेकर बात की। अभिनेता ने कहा कि मुझे लगता है कि हर अभिनेता को भाग्यशाली महसूस करना चाहिए अगर वे किसी फ्रैंचाइजी का हिस्सा हैं या किसी का दूसरा भाग बना है। आप जानते हैं कि वर्तमान में मैं शायद 4 फिल्में कर रहा हूं। मैं उन फिल्मों का हिस्सा बनकर बेहद खुशकिस्मत महसूस करता हूं जिन्हें लोग शायद इतना पसंद करते हैं कि हम तीसरा और चौथा भाग बना पा रहे हैं। यह सब दर्शकों की बदौलत है।

विज्ञापन

लंबे गैप पर बन रही हैं फ्रेंचाइजी फिल्में
हालांकि, फिल्मों के लगातार सीक्वल बनने और उनके स्वाभाविक रूप से बंद हो जाने के सवाल पर रितेश का कहना है कि थकान दर्शकों पर या दर्शकों की थकान पर निर्भर करेगी और साथ ही ये किश्तें लंबे गैप पर आ रही हैं। ये पांच साल और यहां तक कि दस साल के गैप पर भी आ रही हैं। इसलिए ऐसा नहीं है कि वे हर महीने वापस आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Riteish Deshmukh Feels Fortunate To Part Of Franchise Movies Like Housefull Masti And Dhamaal
धमाल 4 और मस्ती 4 में रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
आने वाले वक्त में दो फ्रेंचाइजी फिल्मों में नजर आएंगे रितेश
वर्कफ्रंट की बात करें तो रितेश देशमुख आखिरी बार फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे। इसके अलावा आने वाले वक्त में भी वो दो फ्रेंचाइजी फिल्मों ‘मस्ती 4’ और ‘धमाल 4’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वो मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन भी खुद रितेश देशमुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed