फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rishabh Shetty Shot Climax Scene of Kantara Chapter 1 With Swollen Feet

सूजे हुए पैरों से ‘कांतारा चैप्टर 1’ का क्लाइमैक्स सीन किया शूट, ऋषभ शेट्टी ने साझा की अनदेखी तस्वीरें

Mon, 13 Oct 2025 02:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 13 Oct 2025 02:14 PM IST
सार

Kantara Chapter 1 Climax Scene: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ छप्परफाड़ कमाई कर रही है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक, अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने एक पोस्ट साझा कर बताया कि कितनी मुश्किलों से उन्होंने क्लाइमैक्स सीन शूट किया। 

विज्ञापन
Rishabh Shetty Shot Climax Scene of Kantara Chapter 1 With Swollen Feet
ऋषभ शेट्टी निर्देशित, अभिनीत फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है। फिल्म जल्द 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म को थिएटर में रिलीज हुए अभी सिर्फ 11 दिन हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग के वक्त ऋषभ शेट्टी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन उनकी मेहनत अब रंग ला रही है। हाल ही में ऋषभ एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की, जिसमें कुछ तस्वीरें भी थीं। साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह से फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट किया था।  

विज्ञापन

सूजे हुए पैर से क्लाइमैक्स सीन किया शूट 
ऋषभ शेट्टी अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘क्लाइमेक्स की शूटिंग का वक्त, सूजा हुआ पैर, आराम से बैठा शरीर। आज करोड़ों लोगों ने इसे देखा और पसंद किया है। यह सिर्फ उन शक्तियों के आशीर्वाद से ही संभव है जिन पर हम विश्वास करते हैं। आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने फिल्म देखी।’ पोस्ट में ऋषभ ने अपने सूजे हुए पैरों की तस्वीर भी साझा की है। पैरों की हालत देखकर समझा जा सकता है कि ऋषभ के लिए यह सीन शूट करना कितना मुश्किल रहा होगा। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: 500 करोड़ क्लब का किला भेदने की तरफ बढ़ी 'कांतारा चैप्टर 1', दूसरे रविवार भी काटी चांदी, जानिए टोटल कलेक्शन 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rishab Shetty (@rishabshettyofficial)


पेन किलर्स के सहारे पूरा किया था क्लाइमैक्स सीन 
पिछले दिनों दिल्ली में ‘कांतारा चैप्टर 1’ की सक्सेस पार्टी में भी ऋषभ शेट्टी बताया था कि पेन किलर लेकर क्लाइमैक्स सीन पूरा किया था। वह कहते हैं, ‘हमने रात और दिन, दोनों ही समय में फिल्म शूट की। 10-15 दिन तो मैंने मुश्किल से शूटिंग की, पेन किलर्स लेकर काम किया। मैं थोड़ा आराम करता, फिर सीन शूट करता था।' ऋषभ ने अपनी टीम को पूरा क्रेडिट दिया, क्योंकि उन्होंने हमेशा निर्देशक को सपोर्ट किया है।  

‘कांतारा चैप्टर 1’ का कलेक्शन  
‘कांतारा चैप्टर 1’ के कलेक्शन की बात करें तो अब तक भारत में यह फिल्म 478.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। जल्द ही यह फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म वर्ल्डवाइड भी अच्छा कमा रही है, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 623  करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed