फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rishab Shetty Kantara Chapter 1 become highest grossing Indian films of this year suppressed Chhaava record

'कांतारा 2' बनी साल की सबसे कमाऊ फिल्म, 'छावा' का रिकॉर्ड तोड़ा; टॉप 10 की लिस्ट में सिर्फ चार हिंदी फिल्में

Sun, 26 Oct 2025 05:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 26 Oct 2025 05:02 PM IST
सार

Kantara Chapter 1 Box Office: फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर करतब दिखा रही है। कमाई के मामले में तमाम रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी यह फिल्म इस साल की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। जानिए फिल्म का अब तक का कलेक्शन...

विज्ञापन
Rishab Shetty Kantara Chapter 1 become highest grossing Indian films of this year suppressed Chhaava record
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषभ शेट्टी अभिनीत फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज कर ली है। यह इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में नंबर वन की कुर्सी पर काबिज हो चुकी है। विक्की कौशल अभिनीत 'छावा' को धकेलकर 'कांतारा 2' ने यह स्थान कब्जाया है। अब तक 'छावा' इस साल की नंबर वन फिल्म थी। मगर, अब 'कांतारा चैप्टर 1' ने यह जगह छीन ली है। 

विज्ञापन

Rishab Shetty Kantara Chapter 1 become highest grossing Indian films of this year suppressed Chhaava record
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

25 दिनों में किया करिश्मा
'कांतारा चैप्टर 1' फिल्म 02 अक्तूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में यह फिल्म पहले नंबर पर आ गई है। प्राप्त आंकड़ों में इसने अब तक 867 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन जुटा लिया है। फिल्म ने यह कारनामा अपनी रिलीज के 25 दिन के भीतर कर दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rishab Shetty Kantara Chapter 1 become highest grossing Indian films of this year suppressed Chhaava record
2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्में - फोटो : अमर उजाला

टॉप 10 की लिस्ट में चार हिंदी फिल्में शामिल
इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 भारतीय फिल्मों में अब 'छावा' दूसरे नंबर पर हो गई है। वहीं, इस साल युवाओं के बीच लोकप्रियता बटोरने वाली 'सैयारा' 579.23  करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के साथ तीसरे नंबर पर है। टॉप 10 की लिस्ट में सिर्फ चार हिंदी फिल्मों ने उपस्थिति दर्ज की है। इनमें- 'छावा', 'सैयारा', 'वॉर' और 'सितारे जमीन पर' का नाम शामिल है। 

Kantara Chapter 1 Movie Review: ऋषभ शेट्टी ने जीता दिल, एक्शन सीन दमदार; बीच में भटके पर क्लाइमैक्स ने संभाला

विज्ञापन

Rishab Shetty Kantara Chapter 1 become highest grossing Indian films of this year suppressed Chhaava record
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : एक्स

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी 'कांतारा चैप्टर 1' धुआं उड़ा रही है। यह फिल्म 600 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक भारत में इसने  583.92 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म साल 2022 में आई ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' का ही प्रीक्वल है। ऋषभ शेट्टी के अलावा इस फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम और प्रमोद शेट्टी जैसे सितारे अहम रोल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed