फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rise And Fall Show Contestant And Comedian Kiku Sharda Breaks Down In Tear While Recalling Mother Demise

Kiku Sharda: ‘आखिरी फोन कॉल का जवाब नहीं दे पाया’, शो राइज एंड फॉल में मां के निधन को याद कर रो पड़े कीकू

Mon, 15 Sep 2025 06:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 15 Sep 2025 06:12 PM IST
सार

Rise And Fall Show: इन दिनों कॉमेडियन कीकू शारदा रियलिटी शाे ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रहे हैं। हालिया एक एपिसोड में वह अपनी मां को याद करते हुए इमोशनल हो गए। कीकू को शो में रोते हुए देखा गया। 

विज्ञापन
Rise And Fall Show Contestant And Comedian Kiku Sharda Breaks Down In Tear While Recalling Mother Demise
शो 'राइज एंड फॉल' में कीकू शारदा - फोटो : इंस्टाग्राम@kikusharda

विस्तार

‘बिग बॉस 19’ के अलावा इन दिनों एक रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ चर्चा में बना हुआ है। इस शो में काॅमेडियन कीकू शारदा भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में वह साथी कंटेस्टेंट्स से अपने पैरेंट्स से जुड़ी बातें साझा करते दिखे। कीकू ने बताया कि दो महीने के गैप में ही उन्होंने अपने दोनों पैरेंट्स को खो दिया था। 

विज्ञापन


मां का आखिरी फोन कॉल ना उठा पाने का अफसोस
कीकू शो में अपने साथी कंटेस्टेंट्स को बताते हैं, ‘मैं दो साल पहले अमेरिका में था और मेरी मां का निधन हो गया। मैंने उनकी आखिरी फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। मैं अमेरिका में था तो सोचा कि उन्हें कल फोन करूंगा क्योंकि मैं व्यस्त था, अगले दिन वह नहीं रहीं।’ इस बात को बताते हुए कीकू शारदा रो पड़े। 
विज्ञापन


कुछ दिन बाद पिता को भी खो दिया 
कीकू शारदा आगे कहते हैं, ‘45 दिन बाद मेरे पिता का निधन हो गया। वह मां के जाने को बर्दाश्त नहीं कर पाए। एक उम्र के बाद जीवनसाथी ही आपका सबकुछ होता है। मैं हर किसी की जिंदगी के बारे में नहीं जानता लेकिन प्लीज अपने पैरेंट्स के करीब रहें, उनके साथ समय बिताएं, उन्हें फोन करें, कॉन्टैक्ट में रहें।’ यह बात कीकू शारदा अपने साथी कंटेस्टेंट्स से कहते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Pawan Singh: पहली पत्नी को याद कर पवन का छलका दर्द, अक्षरा सिंह संग रिश्ते पर कही बड़ी बात? बोले- लव मैरिज…. 

कीकू के अलावा शो में शामिल हैं ये सेलेब्स
कीकू शारदा के अलावा ‘राइज एंड फॉल’ में कुब्रा सैत, अनाया बांगर, आरुष भोला, बाली और आकृति नेगी, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहना कुमरा, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल और पवन सिंह जैसे सेलेब्स मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed