फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ridhi dogra reacts on phule movie controversy says why people targetting movies

Phule Movie Controversy: रिद्धि डोगरा ने ‘फुले’ विवाद पर दी प्रतिक्रिया, बोलीं- ‘फिल्मों को क्यों निशाना…’

Sat, 12 Apr 2025 04:08 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 12 Apr 2025 04:08 PM IST
सार

Phule Movie Controversy: हाल ही में अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने 'फुले' फिल्म के सीन्स को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि क्यों लोग सिनेमा को निशाना बनाते हैं।

विज्ञापन
Ridhi dogra reacts on phule movie controversy says why people targetting movies
रिद्धि डोगरा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रतीक गांधी और पत्रलेखा अभिनीत फिल्म 'फुले' के रिलीज डेट को टाल दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड द्वारा कुछ कट लगाए हैं, जिसे लेकर अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने प्रतिक्रिया दी है। इसमें उन्होंने कहा कि हमेशा फिल्मों को क्यों निशाना बनाया जाता है, इसके बारे में सवाल किया है। 

विज्ञापन


रिद्धि डोगरा ने क्या दी प्रतिक्रिया?
बॉलीवुड अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने 'फुले' फिल्म को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक पत्रकार का पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में लिखा है कि फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड ने 'फुले' फिल्म की रिलीज को रोक दी है, जिसमें कहा गया कि दलित जाति वालों के साथ प्रताड़ना वाले सीन को बोर्ड ने हटाने को कहा है। इस पर अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि यह बहुत निराशाजनक है। अभिनेत्री ने सवाल किया कि सभी सिनेमा से क्यों इतने दुखी है, क्या उन्हें अपने आसपास के वास्तविक अन्याय नहीं दिखते जिस पर वह सही तरह के एक्शन ले सकें और उसे बदल सकें। सभी के द्वारा सिर्फ सिनेमा को ही निशाना,उन्हें निराश करता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘मैंने सुना कि किसी ने मुझसे कहा कि मनोरंजन का भविष्य गेमिंग है, मुझे समझ नहीं आया कि कैसे, लेकिन इस माहौल में ऐसा लगता है।’
विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: Kesari Chapter 2: रिलीज से पहले उठा सकते हैं 'केसरी 2' का लुत्फ, आपको करना होगा बस यह काम
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के निर्देशक ने दी राय
'फुले' फिल्म के निर्देशक अनंत महादेवन ने बताया कि फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड ने किसी तरह के सीन के कट की मांग नहीं की है। सिर्फ कुछ छोटे मोटे बदलाव के लिए कहा है। पीटीआई से बातचीत में निर्देशक ने बताया कि फिल्म में देरी सर्टिफिकेशन बोर्ड के कारण नहीं हुई है। इसका मुख्य कारण है ब्राह्मण समुदाय द्वारा उठाए गए मुद्दे को लेकर। फिल्म पहले 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होगी। 

यह खबर भी पढ़ें: Charu Asopa: पूर्व पति के बयान पर भड़कीं चारू असोपा, बोलीं- कुछ भी करूं इस आदमी को ड्रामा ही लगता है

एक नजर फिल्म की ओर 
अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘फुले’ में प्रतीक गांधी ने ज्योतिराव फुले और पत्रलेखा ने उनकी पत्नी ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले की भूमिका निभाई है। किस प्रकार से समाजक सुधारक ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले ने महाराष्ट्र के पितृसत्तात्मक समाज में महिलाओं, विधवाओं और दलितों के जीवन को बदला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed