{"_id":"66974060a5064fd7870e2f3b","slug":"richa-chadha-shared-pregnancy-pictures-on-social-media-but-closed-the-comment-section-due-to-this-reason-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Richa Chadha: ऋचा चड्ढा ने साझा कीं प्रेग्नेंसी की तस्वीरें, लेकिन इस वजह से बंद कर दिया कमेंट सेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Richa Chadha: ऋचा चड्ढा ने साझा कीं प्रेग्नेंसी की तस्वीरें, लेकिन इस वजह से बंद कर दिया कमेंट सेक्शन
Wed, 17 Jul 2024 09:24 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2024 09:24 AM IST
सार
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अगस्त में मां बनने वाली हैं। इसी बीच, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रेग्नेंसी की तस्वीरें साझा कीं, लेकिन कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया।
विज्ञापन
ऋचा चड्ढा का प्रेग्नेंसी फोटोशूट
- फोटो : इंस्टाग्राम @therichachadha
विस्तार
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा जल्द ही मां बनने वाली हैं, जिसके चलते वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी प्रेग्नेंसी का एक फोटो शेयर किया, जिसमें उनके पति अली फजल भी दिखाई दिए। इस पोस्ट में एक अलग बात यह रही कि ऋचा ने इसके कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया।
विज्ञापन
ऋचा चड्ढा ने खुद बताई कमेंट सेक्शन बंद करने की वजह
ऋचा चड्ढा ने कमेंट सेक्शन को बंद क्यों किया, यह कोई राज की बात नहीं है। उन्होंने खुद ही इसकी वजह बता दी है। अपनी इस पोस्ट के आखिर में ऋचा ने लिखा है कि कमेंट्स को बंद कर दिया गया हैं, क्योंकि यह मेरे द्वारा पोस्ट की गई सबसे निजी चीज है। जाहिर है कि ऋचा अपने इस खास अहसास को लेकर किसी तरह की नकारात्मक टिप्पणियां नहीं चाहती हैं।
विज्ञापन
Anant-Radhika Wedding: मुंबई में शादी के बाद जामनगर पहुंचे अनंत-राधिका, स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत
विज्ञापन
अली फजल को दिया धन्यवाद
ऋचा ने इस पोस्ट के साथ एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि इतना शुद्ध प्यार दुनिया में क्या ला सकता है, सिवाय रोशनी की किरण के? इस अविश्वसनीय यात्रा में मेरे साथी बनने के लिए अली फजल का धन्यवाद। ऋचा ने इस फोटोशूट के लिए रिड बर्मन को बुलाने के लिए भी धन्यवाद दिया। बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल अगस्त में मां-बाप बनेंगे। यह उनकी पहली संतान होगी।
View this post on Instagram
दोनों पति-पत्नी ने वेब सीरीज से बटोरी चर्चा
ऋचा चड्ढा पिछली बार संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी' में अभिनय करती नजर आई थीं और उनके पति अली फजल इन दिनों वेब सीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन से चर्चा में बने हुए हैं। नया सीजन 5 जुलाई से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। इसमें अली फजल ने गुड्डू पंडित का रोल अदा किया है।
Bollywood Actress: लीडिंग लेडी के तौर पर की शुरुआत, अब एक फिल्म के लिए भी करना पड़ रहा कठिन प्रयास