फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raza Murad angry on YouTuber Ranveer Allahbadia controversial comment on samay raina show indias got latent

Ranveer Allahbadia: शोहरत के लिए कोई किस हद तक गिर सकता है..., रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर भड़के रजा मुराद

Tue, 11 Feb 2025 11:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 11 Feb 2025 11:00 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia: रजा मुराद ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने यूट्यूबर और समय रैना को लताड़ भी लगाई। 

विज्ञापन
Raza Murad angry on YouTuber Ranveer Allahbadia controversial comment on samay raina show indias got latent
अभिनेता रजा मुराद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने कॉमेडियन समय रैना द्वारा होस्ट किए गए शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे लोकप्रियता के लिए किया गया काम बताते हुए कहा कि इसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब, अपने यूट्यूब चैनल बीयरबाइसेप्स के लिए मशहूर इलाहाबादिया ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के हालिया एपिसोड के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की।

विज्ञापन

शोहरत के लिए की गई गिरी हुई हरकत
एएनआई से बात करते हुए मुराद ने कहा, 'शोहरत के लिए कोई किस हद तक गिर सकता है? जॉनी लीवर, दिवंगत राजू श्रीवास्तव, कपिल शर्मा जैसे कॉमेडियन हैं, क्या उन्होंने कभी किसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया? बल्कि, वे सबसे मशहूर कॉमेडियन हैं। आप (रणवीर इलाहाबादिया) अपने माता-पिता के बेडरूम में घुसने की बात करते हैं? पूरा देश हैरान है।' शो पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'हम भी कुछ हद तक दोषी हैं कि हम ऐसे शो को बर्दाश्त कर रहे हैं, जिसमें खुलेआम अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। शुक्र है कि लोगों ने इस पर ध्यान दिया और इसके खिलाफ कार्रवाई की गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलने की आजादी का मतलब किसी को गाली देना नहीं
अभिनेता ने आगे कहा, 'हम जिस समाज में रहते हैं, वह माता-पिता को भगवान मानता है और सिर्फ कुछ ध्यान आकर्षित करने के लिए आप उनके बेडरूम में घुसने और उनके बारे में अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने की बात करते हैं, जो हुआ वह देश के कानून के खिलाफ है, अगर आपको बोलने की आजादी दी गई है तो आप किसी को गाली नहीं दे सकते, अश्लीलता नहीं फैला सकते या किसी के चरित्र को बदनाम नहीं कर सकते और वह भी अपनी मां का? ऐसे शो पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। हम कोर्ट के फैसले का पालन करेंगे।'

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में समय रैना के शो में आए। इस एपिसोड के दौरान उन्होंने एक प्रतिभागी से उनके माता-पिता के यौन संबंधों के बारे में एक विवादित सवाल पूछा। उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और यूजर्स ने उनकी कड़ी आलोचना की। रणवीर और समय पर कई केस भी दर्ज हो चुके हैं। विवाद बढ़ता देख रणवीर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर माफी भी मांगी है, लेकिन सभी यूजर्स, राजनेताओं और सितारों के बीच भी व्यापक आक्रोश देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed