फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ravi teja film mass jathara teaser out now know the film release date

Mass Jathara Teaser: रवि तेजा और श्रीलीला की ‘मास जतरा’ का टीजर रिलीज, इस दिन थिएटर्स में आएगी फिल्म

Mon, 11 Aug 2025 04:01 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 11 Aug 2025 04:01 PM IST
सार

Ravi Teja Movie Mass Jathara Teaser Released: रवि तेजा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मास जतरा' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में कॉमेडी और एक्शन का शानदार संगम देखने को मिल रहा है, जिसमें श्रीलीला भी जबरदस्त अंदाज में दिख रही हैं। 

विज्ञापन
Ravi teja film mass jathara teaser out now know the film release date
मास जतरा - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

साउथ अभिनेता रवि तेजा की आगामी फिल्म 'मास जतरा' का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। अब फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें रवि तेजा और श्रीलीला की शानदार केमिस्ट्री के साथ जोरदार एक्शन-कॉमेडी भी देखने को मिल रही है। मेकर्स ने टीजर जारी करते हुए फिल्म के रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। आइए देखें टीजर और जानें कब रिलीज होगी फिल्म।

विज्ञापन


पुराने अंदाज में दिखे रवि तेजा
'मास जतरा' के निर्माताओं ने आज 11 अगस्त को फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। इस एक मिनट 35 सेकंड के टीजर में अभिनेता रवि तेजा पुराने अंदाज में दिख रहे हैं, जिसमें वह पुलिस की वर्दी पहने, गुंडो की पिटाई करते, मूंछों पर ताव देते और कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अभिनेत्री श्रीलील के साथ एक्टर की केमेस्ट्री भी शानदार लग रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RAVI TEJA (@raviteja_2628)


श्रीलीला के लुक ने खींचा ध्यान
टीजर में श्रीलीला का अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। अभिनेता के साथ उनकी केमिस्ट्री के अलावा उन्हें एक आइटम सॉन्ग में भी जलवा बिखेरते देखा जा सकता है। टीजर के आने पर रवि तेजा ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट भी किया है।

यह खबर भी पढ़ें: Baaghi 4 Teaser Reaction: 'खून खराबा करने से फिल्म नहीं बनती', 'बागी 4' के टीजर को मिले मिक्स्ड रिएक्शन



कब रिलीज होगी फिल्म?
भानु बोगावरापु द्वारा निर्देशित फिल्म 'मास जतरा' सिनेमाघरों में 27 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म को नागा वामसी और साई सौजन्या ने मिलकर बनाया है। फिल्म का निर्माण सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म का संगीत भीम्स सेसिरोलियो धुन ने तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed