फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ravi Kishan Nidhi Bisht Yashpal Sharma film Maamla Legal Hai Trailer Relesed on Netflix know details

Maamla Legal Hai: 'मामला लीगल है' का ट्रेलर रिलीज, कोर्ट रूम में लगेगा कॉमेडी का जबर्दस्त तड़का

Fri, 16 Feb 2024 01:22 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 01:22 PM IST
सार

मेकर्स ने 'मामला लीगल है' का ट्रेलर जारी कर दिया है। जिसके जबर्दस्त कॉमेडी दृश्य ने दर्शकों के बीच इस सीरीज को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। सीरीज एक मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
Ravi Kishan Nidhi Bisht Yashpal Sharma film Maamla Legal Hai Trailer Relesed on Netflix know details
मामला लीगल है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक राहुल पांडे की फिल्म कॉमेडी शो 'मामला लीगल है' रिलीज को तैयार है। कोर्ट रूम की कहानी पर आधारित पर इस फिल्म में रवि किशन, निधि बिष्ट, अनंत वी जोशी, नायला ग्रेवाल, अंजुम बत्रा, विजय राजोरिया, यशपाल शर्मा जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जिसके जबर्दस्त कॉमेडी दृश्य ने दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

इस दिन सीरीज होगी रिलीज

कोर्ट रूम के अंदर की कहानी को निर्देशक राहुल पांडे ने बेहतरीन तरीके से पिरोया है। वहीं, फिल्म के अभिनेता भी अपने किरदार में खूब जम रहे हैं। रवि किशन और यशपाल शर्मा वकील की भूमिका में हैं, जिनकी डायलॉग डिलेवरी और कॉमिक टाइमिंग ने सीन को मजेदार बना दिया है। ट्रेलर में जबर्दस्त अदालती पंच लाइन को पेश किया गया है। सीरीज एक मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पटपड़गंज जिला न्यायालय

सीरीज के ट्रेलर में पटपड़गंज जिला न्यायालय को दिखाया गया है, जहां अभिनेता रवि किशन वीडी त्यागी के रूप में एक चतुर वकील के किरदार में हैं। वे कानून के लंबे हाथ को चुनौती देते हैं। उनके साथ हार्वर्ड एलएलएम की पूर्व छात्रा अनन्या श्रॉफ भी है, जो फिल्म में नैला ग्रेवाल के किरदार में है। ट्रेलर में सुजाता नेगी भी नजर आ रही हैं, उन्होंने निधि बिष्ट का किरदार निभाया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक एक भी केस नहीं लड़ा है, लेकिन उन्हें खुद के लिए एसी ऑफिस चाहती हैं। इसके अलावा कोर्ट मैनेजर विश्वास पांडे का किरदार में अनंत वी जोशी नजर आ रहे हैं, जिनका सिर्फ कोट काला है पर दिल नहीं।



Shweta Bachchan: श्वेता बच्चन को नापसंद है अपनी मां की ये बात, बोलीं- आप जो सबसे बुरा करती हैं वो है..
 
विज्ञापन

रवि किशन ने पहली बार निभाया वकील का किरदार

सीरीज के बारे में बताते हुए अभिनेता रवि किशन ने कहा, 'यह पहली बार है जब मैंने एक वकील का किरदार निभाया है और मैं आपको बता नहीं सकता कि यह कितना मजेदार था। समीर, राहुल और सौरभ के साथ काम करना शानदार रहा, जब उन्होंने पहली बार मुझे इसकी कहानी सुनाई तो मैं इसे मना नहीं कर सका, क्योंकि मैं इन किरदारों की कल्पना कर सकता था। 'खाकी' के बाद नेटफ्लिक्स के साथ यह मेरा दूसरा प्रोजेक्ट है। मुझे यह पसंद है कि वे एक अभिनेता को दो विभिन्न भूमिकाओं के साथ चुनौती देते हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को 'मामला लीगल है' देखने में उतना ही मजा आएगा जितना हमें इसे बनाने में आया है।'

Dange Trailer: 'दंगे' का दमदार ट्रेलर रिलीज, कॉलेज में एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed